ठाणे में नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर बनाती थी शारीरिक संबंध... आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

In Thane, a minor boy used to make a physical relationship by drinking alcohol... Case registered against the accused woman

ठाणे में नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर बनाती थी शारीरिक संबंध... आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे पुलिस ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 32 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और केस दर्ज कराया। पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं और वो इनके रिश्तेदार की पड़ोसी है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

ठाणे : ठाणे पुलिस ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 32 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और केस दर्ज कराया। पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं और वो इनके रिश्तेदार की पड़ोसी है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला अक्सर मुम्बई आने लगी थी और धीरे-धीरे नाबालिग लड़के से दोस्ती कर ली। शिकायत के हवाले से ठाणे के कल्याण में कोलसेवाडी थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला ने कथित तौर पर नाबालिग को शराब पिलाई और उसके साथ यौन संबंध बनाए। शिकायत के मुताबिक, लड़का स्कूल छोड़कर नासिक में उस महिला से मिलने जाता था। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने नाबालिग लड़के को कथित तौर पर कई आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाए थे।

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सब 2019 से दिसंबर 2022 तक चलता रहा। इसके बाद नाबालिग की मां को इस बारे में पता चल गया और उसने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इस मामले में अब तक महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश