महाराष्ट्र में लातूर-पुणे ST बस दुर्घटना... 14 की हालत गंभीर, 40 से ज्यादा लोग जख्मी

Latur-Pune ST bus accident in Maharashtra... 14 in critical condition, more than 40 injured

महाराष्ट्र में लातूर-पुणे ST बस दुर्घटना... 14 की हालत गंभीर, 40 से ज्यादा लोग जख्मी

महाराष्ट्र में लातूर के मुरुड के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस बस दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 14 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। आज मंगलवार सुबह लातूर-पुणे-वल्लभनगर के रुट की बस निलंगा बस डिपो से पुणे जाने के लिए निकली।

लातूर : महाराष्ट्र में लातूर के मुरुड के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस बस दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 14 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। आज मंगलवार सुबह लातूर-पुणे-वल्लभनगर के रुट की बस निलंगा बस डिपो से पुणे जाने के लिए निकली।

बोरगांव काले इलाके के पास ड्राइवर का संतुलन बिघडा। इसके कारण राज्य परिवहन निगम की यह बस नीचे गड्ढे में गिर गई। इस बस दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 14 लोगों की हालत गंभीर है।

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

बस दुर्घटना के बाद यात्री तुरंत बाहर निकल आए। इन सभी लोगों को इलाज के लिए लातूर के सरकारी अस्पताल में ले जााया गया है। वहां इनका इलाज शुरू है। इस दुर्घटना में बस का आगे वाला हिस्सा चकनाचूर हो चुका है।

Read More महाराष्ट्र : यात्रियों को बड़ी खुशखबरी;1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला