ठाणे एसीबी ने ७६४ घूसखोरों पर कार्रवाई...

Thane ACB takes action on 764 bribe takers...

ठाणे एसीबी ने ७६४ घूसखोरों पर कार्रवाई...

रिश्वत लेना और देना दोनों गुनाह माना जाता है। इसके बावजूद जहां देखो वहीं सरकारी अधिकारी रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। इस करप्शन का अंत करने के लिए केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार सॉल्यूशन निकालने में फेल नजर आ रही है। सीएम के जिले ठाणे में भरपूर भ्रष्टाचार हो रहे हैं।

ठाणे : रिश्वत लेना और देना दोनों गुनाह माना जाता है। इसके बावजूद जहां देखो वहीं सरकारी अधिकारी रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। इस करप्शन का अंत करने के लिए केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार सॉल्यूशन निकालने में फेल नजर आ रही है। सीएम के जिले ठाणे में भरपूर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। जिले में ठाणे एसीबी ने ७६४ घूसखोरों पर कार्रवाई की, जिसमें सिर्फ २७ रिश्वतखोरों सजा मिली।

बता दें कि आजकल ज्यादेतर सरकारी काम करवाने के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ती है, चाहे वह पुलिस से जुड़ा हुआ कार्य हो या फिर कोई अन्य कार्य हो। साथ ही रिश्वत लेना और देना यह कानूनी रूप से गलत है। इसके बावजूद सरकारी अधिकारी रिश्वत लेकर कानून की धज्जियां तो उड़ाते हैं साथ ही आम नागरिकों को भी परेशान करते हैं।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) द्वारा ऐसे ही रिश्वतखोरों पर कार्रवाई की जाती है। ठाणे एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने २०२१ में १३४ रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से दो घूसखोर को सजा भी हुई, जबकि २०२२ में १२७ रिश्वत लेने वालों पर एसीबी ने करवाई की, जिनमें से तीन घूसखोरों को सजा हुई।

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश 

कोई सरकारी कर्मचारी या लोकसेवक पुलिस या सरकारी कार्यालय में रिश्वत की मांग करता है तो ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर १०६४ और व्हॉट्सऐप नंबर ९०३०९९७७०० पर भी शिकायत की जा सकती है।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर