महाराष्ट्र में नवजात बेटे को अस्पताल के फर्श पर पटकने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार...

Man arrested for throwing newborn son on hospital floor in Maharashtra

महाराष्ट्र में नवजात बेटे को अस्पताल के फर्श पर पटकने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार...

पत्नी के साथ झगड़े के बाद नवजात बेटे को कथित रूप से अस्पताल के फर्श पर पटकने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र : पत्नी के साथ झगड़े के बाद नवजात बेटे को कथित रूप से अस्पताल के फर्श पर पटकने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अजनी थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की रात सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की है। उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती बच्चे की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

उन्होंने बताया, ‘‘2020 में विवाह के बाद से ही अमरावती के रहने वाले इस आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 30 दिसंबर को बेटे के जन्म के बाद वह जब पत्नी से मिलने आया तो उससे झगड़ा करने लगा।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

गुस्से में उसने बेटे को फर्श पर पटक दिया।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘32 वर्षीय व्यक्ति को वार्ड 46 की नर्सों और अन्य ने मिलकर काबू किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसने आरोपी को हत्या के प्रयास आदि आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।’’

Read More शिवसेना (UBT)ने बताया अबू आजमी की पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रही है