रोहित शेट्टी को दर्शकों ने दिया तगड़ा झटका...वीकएंड पर महज इतनी कमाई कर सकी सर्कस

Rohit Shetty was shocked by the audience... Circus could only earn this much on the weekend

रोहित शेट्टी को दर्शकों ने दिया तगड़ा झटका...वीकएंड पर महज इतनी कमाई कर सकी सर्कस

हिट मशीन के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी को जनता ने जोर का झटका दिया है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। लोग लंबे समय से रोहित शेट्टी स्टाइल की कॉमेडी देखने के लिए तरस रहे थे, लेकिन इस बार रोहित दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

हिट मशीन के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी को जनता ने जोर का झटका दिया है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। लोग लंबे समय से रोहित शेट्टी स्टाइल की कॉमेडी देखने के लिए तरस रहे थे, लेकिन इस बार रोहित दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। आइए जानते हैं कि उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

60 के दशक के पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो सकी है। इस फिल्म की पहले दिन की शुरुआत ही काफी धीमी रही। 23 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Read More माहिम और सांताक्रूज़ स्टेशनों के बीच सप्ताहांत रात्रिकालीन ब्लॉक

वहीं, शनिवार को भी फिल्म की हालत खस्ता ही रही। दूसरे दिन 'सर्कस' ने 6.40 करोड़ बिजनेस किया था। इस बीच अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म छुट्टी वाले दिन का बिलकुल भी फायदा नहीं उठा सकी है। 

Read More भिवंडी : भाजपा नेता दोहरे हत्याकांड से हडक़ंप; घटना के खिलाफ तीव्र विरोध

फिल्म ने रविवार को महज 7.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही सर्कस की कुल कमाई अब 20.10 करोड़ हो गई है। रणवीर जैसे स्टार और रोहित शेट्टी जैसे बड़े डायरेक्टर के होने के बावजूद फिल्म का इस तरह का कलेक्शन वाकई हैरान कर देने वाला है।

Read More दिल्ली : याचिकाकर्ता वकील ने आत्महत्या करने की दी धमकी; जस्टिस अभय ओका भी हैरान रह गए

वीकएंड पर इतने कम कलेक्शन के बाद अब इस फिल्म का 100 करोड़ तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल लग रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों से गर्दिश में चल रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद से रिलीज हुई उनकी फिल्म '83' से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। 

वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई उनकी दूसरी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भी टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणवीर जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया है। वहीं, इसका निर्देशन करण जौहर ने किया है।