पनवेल में महानगरपालिका लगाएगी पानी के मीटर, पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम...

Municipal Corporation will install water meters in Panvel, there will be a check on wastage of water...

पनवेल में महानगरपालिका लगाएगी पानी के मीटर, पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम...

पनवेल महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों पानी की बर्बादी पर लगाम लगाने की कवायद महानगरपालिका ने शुरू कर दी है। इसके लिए महानगरपालिका द्वारा पनवेल शहर और महानगरपालिका क्षेत्र के 29 गांवों में जल्द ही 11 हजार 569 पानी के नए पानी के मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है।

नवी मुंबई : पनवेल महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों पानी की बर्बादी पर लगाम लगाने की कवायद महानगरपालिका ने शुरू कर दी है। इसके लिए महानगरपालिका द्वारा पनवेल शहर और महानगरपालिका क्षेत्र के 29 गांवों में जल्द ही 11 हजार 569 पानी के नए पानी के मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है। इस पर करीब 18 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान महानगरपालिका प्रशासन द्वारा लगाया गया है। इस संबंध में महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग के माध्यम से जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।

पनवेल महानगरपालिका कमिश्नर गणेश देशमुख का कहना है कि महानगरपालिका द्वारा पनवेल के शहरी और 29 गांवों में जलापूर्ति की जा रही है। वर्तमान में पानी की आपूर्ति करते समय नागरिकों से औसत वार्षिक पानी का बिल लिया जाता है। उन्होंने बताया कि पानी की आपूर्ति के दौरान सटीक माप नहीं किया जाता है। 

Read More मुंबई : जुहू के व्यवसायी को साइबर जालसाज़ ने की 50,000 रुपये की ठगी 

महानगरपालिका की ओर से कुछ स्थानों पर पानी का नए कनेक्शन दिया गया हैं। इन स्थानों पर नए मीटर लगाने की आवश्यकता है। इसके लिए महानगरपालिका द्वारा सर्वेक्षण किया गया है, जिसके आधार पर 11 हजार 569 मीटर नए लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीटर लगाने पर निवासियों को केवल मीटर रीडिंग के अनुसार पानी के बिल का भुगतान करना होगा। महानगरपालिका की इस पहल से व्यर्थ में पानी बहाने वालों पर लगाम लगेगी।

Read More मुंबई : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने स्कूलों और झुग्गी-झोपड़ियों में मानसून सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

महानगरपालिका कमिश्नर ने बताया कि अमृत योजना के तहत पनवेल महानगरपालिका को करीब 438 करोड़ रुपए का फंड मिलेगा। इस फंड से महानगरपालिका के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह के काम कराए जाएंगे। जिसमें पानी की टंकियों का निर्माण, सीवेज चैनल, जल आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन, पानी के मीटर आदि का समावेश होगा।

Read More मुंबई यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला, 17 नए कॉलेज खोलने की मंजूरी, 13 स्किल बेस्ड होंगे

उन्होंने बताया कि उक्त सभी काम के द्वारा महानगरपालिका क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की खाई को दूर किया जाएगा। कुछ जगहों पर पानी की नई पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वर्तमान में पानी की खपत को मापने की व्यवस्था पर कोई नहीं है, इसलिए बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। मीटर लग जाने से पानी की बर्बादी अपने आप रुक जाएगी। 

Read More सायन में बंद पड़े साइकिल ट्रैक के एक हिस्से को पे-एंड-पार्क सुविधा में बदलने का अपना फैसला बीएमसी ने वापस लिया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

“हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर
मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना
जबलपुर : डुमना एअरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टायर क्षतिग्रस्त; घटना में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली : क्या बॉम्बे हाई कोर्ट छुट्टी पर है? सुप्रीम कोर्ट का सवाल
भिवंडी : ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई; एक युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध