नालासोपारा : गौवंश चोरी और पुलिस को कुचलने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Nallasopara: Cow theft and attempt to crush police, one accused arrested

नालासोपारा : गौवंश चोरी और पुलिस को कुचलने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार

नालासोपारा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गौवंश की चोरी कर उन्हें अवैध रूप से कत्लखाने ले जा रहे तीन आरोपियों ने पुलिस को रौंदने की कोशिश की। इस वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो अगस्त को सुबह करीब 5 बजे हुई।

नालासोपारा। नालासोपारा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गौवंश की चोरी कर उन्हें अवैध रूप से कत्लखाने ले जा रहे तीन आरोपियों ने पुलिस को रौंदने की कोशिश की। इस वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो अगस्त को सुबह करीब 5 बजे हुई। एक 24 वर्षीय युवक ने नालासोपारा (पूर्व) पुलिस को सूचना दी कि एक लाल रंग की स्कॉर्पियो (MH-02-AU-7821) में कुछ लोग अवैध रूप से गौवंश को ले जा रहे हैं।

 

Read More ठाणे : कोचिंग सेंटर के तीन छोटे लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक हर्षल राउत ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नालासोपारा पश्चिम के वाजामोहल्ला में संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन गाड़ी के चालक ने पुलिस की बात को नजरअंदाज करते हुए गाड़ी को तेज़ रफ्तार में भगाया और पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। आरोपी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वहां से फरार हो गए।

Read More मुंबई : 35 वर्षीय गृहिणी ने खुद को साइबर धोखाधड़ी से बचाया

पुलिस ने तीन आरोपियों के नाम उजागर किए हैं जिसमें इस्माइल इब्राहिम पठान (19), आशीष तांडेल उर्फ आशू, और तौफिक बंगाली। ये तीनों आरोपी नालासोपारा पश्चिम के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन तीनों ने मिलकर गौवंश की चोरी की और उन्हें हत्या के इरादे से स्कॉर्पियो गाड़ी में भरकर ले जा रहे थे।

Read More भिंडी बाजार में 4 मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढही

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी
ठाणे : ज्वेलर से 70 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में एक कपल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
बांद्रा : गरीब नगर से कलानगर के बीच निर्माणाधीन स्काईवॉक का काम अंतिम चरण में 
मुंबई : विश्व हिंदू परिषद को सायन में 7,658 वर्ग मीटर का एक प्राइम प्लॉट 30 साल की अवधि के लिए ₹10,186 के सालाना किराए पर अलॉट किया
मुंबई : पांच सितारा होटलों के यूनियनों पर कब्ज़ा करने की हाल की दो कोशिशों के बाद बीजेपी को "मुंहतोड़ जवाब" देने का ठाकरे ने दिया निर्देश 
मुंबई : राज्य विधानमंडल द्वारा पास किए गए कई बिल केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की मंज़ूरी का इंतज़ार