ठाणे में बीच सड़क कपड़े उतारकर करने लगा ब्लैक मैजिक... आधे घंटे तक ट्रैफिक रहा जाम

In Thane, the black magic started by taking off the clothes in the middle of the road ... traffic remained jammed for half an hour

ठाणे में बीच सड़क कपड़े उतारकर करने लगा ब्लैक मैजिक... आधे घंटे तक ट्रैफिक रहा जाम

मुंबई से सटे ठाणे इलाके से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया हैं। ठाणे में देर रात अचानक सनसनी फैल गई। बीच सड़क एक शख्स पूरे कपड़े उतार कर बैठा हुआ था। उसने अपने सामने आग जला रखी थी। इसके साथ ही पास में 7 कटोरियां रखी थीं। वो आग में कुछ डाल रहा था। उसकी ये हरकत देखकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

मुंबई : मुंबई से सटे ठाणे इलाके से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया हैं। ठाणे में देर रात अचानक सनसनी फैल गई। बीच सड़क एक शख्स पूरे कपड़े उतार कर बैठा हुआ था। उसने अपने सामने आग जला रखी थी। इसके साथ ही पास में 7 कटोरियां रखी थीं। वो आग में कुछ डाल रहा था। उसकी ये हरकत देखकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

मुंबई से सटे ठाणे में उस समय हंगामा मंच गया जब लोगों ने सड़क पर एक शख्स को ब्लैक मैजिक करते देखा। शख्स अपने पूरे कपड़े उतारकर बैठा हुआ था। आग जलाकर उसमें कुछ सामग्री डालकर वो ब्लैक मैजिक कर रहा था। शख्स की इस हरकत को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

इससे करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। ये घटना कल्याण पश्चिम के आगरा रोड इलाके की है। यहां रात करीब 11:30 बजे बीच सड़क पर एक होटल के पास एक शख्स नंगा बैठा था। वह लकड़ी के टुकड़ों में आग लगाकर उनमें कुछ डाल रहा था। शख्स के सामने स्टील की सात कटोरियां रखी हुई थीं।

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

जिनमें कुछ सामान मौजूद थे। बीच सड़क इस अजीबो-गरीब घटना को देखने के लिए स्थानीय लोग और कुछ वाहन चालक अपनी गाड़ी रोककर खड़े हो गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी वजह से आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

बता दें कि शख्स की इस हरकत को देखकर लोग एक-दूसरे से सवाल कर रहे थे, आखिर यह इंसान सड़क पर कपड़े उतार कर क्या कर रहा है? इसी दरम्यान पता चला कि वो ब्लैक मैजिक कर रहा है। करीब पुलिस उससे कर रही है पूछताछ: इसी बीच मोहने मोहल्ले के एक शख्स ने यह देखा और स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है और मामलें की जांच में जुटी हैं।