मुंबई के माहिम बस स्टाप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पोस्टर पर फेंकी गई काली स्याही....

Black ink was thrown on the poster of Karnataka Chief Minister at Mahim bus stop in Mumbai.

मुंबई के माहिम बस स्टाप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पोस्टर पर फेंकी गई काली स्याही....

मुंबई के माहिम बस स्टाप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पोस्टर पर काली स्याही फेंकी गई है। बता दें, इन दिनों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीमा विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना भी साधा था।

मुंबई : मुंबई के माहिम बस स्टाप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पोस्टर पर काली स्याही फेंकी गई है। बता दें, इन दिनों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीमा विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना भी साधा था।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीमा के मुद्दों पर अपना बयान दे रहे हैं। ऐसा लगता है, जैसे उन्हें अचानक महाराष्ट्र के 40 गांवों पर दावा करने के लिए बाध्य किया गया है?' इससे पहले, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की टिप्पणी की निंदा की और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 'कड़ा जवाब देने' की मांग की।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कुछ दिन पहले कहा था कि महाराष्ट्र के सांगली जिले के करीब 40 गांव कर्नाटक में शामिल किए जाने का प्रस्ताव पास कर चुके हैं। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसके बाद, बोम्मई ने सोलापुर जिले एवं स्वामी समर्थ के तीर्थ क्षेत्र अक्कलकोट पर भी कर्नाटक का दावा पेश कर दिया। इस पर उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा।

Read More वकोला पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

उन्होंने कहा कि शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है। उद्धव ने कहा कि क्या हम अपना साहस खो बैठे हैं, जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री लगातार महाराष्ट्र के गांवों पर अपना दावा ठोंकते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री को दिल्ली का आशीर्वाद प्राप्त है ? क्या केंद्र भी वही चाहता है, जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री कह रहे हैं ?

Read More बीएमसी सफाईकर्मी को साले की चाकू घोंपकर हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन