चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर साथी की हत्या...

Partner murdered over sharing of stolen money...

चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर साथी की हत्या...

देश में कोई भी शुभ काम करने से पहले लिए दही खिलाने का रिवाज है। लेकिन एक युवक ने अपने ही साथी दही खिलाकर यमलोक पहुंचा दिया। इसका खुलासा खुद आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किया है। दरअसल मुंबई अमदाबाद हाइवे के किनारे रहनेवाले एक कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई : देश में कोई भी शुभ काम करने से पहले लिए दही खिलाने का रिवाज है। लेकिन एक युवक ने अपने ही साथी दही खिलाकर यमलोक पहुंचा दिया। इसका खुलासा खुद आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किया है। दरअसल मुंबई अमदाबाद हाइवे के किनारे रहनेवाले एक कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जब हत्या का राज खोला तो पुलिसवाले भी चौंक गए। इस कातिल ने चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर अपने ही साथी की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के सिर को दीवाल से दे मारा। 

Read More मुंबई: वी. एन. देसाई अस्पताल में मोबाइल चोरी की घटनाएँ

इस दौरान चोरी के पैसे बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में आरोपी ने पत्थर मारकर विक्रम की जान ले ली। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे उसकी मौत दुर्घटना दिखाई दे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

Read More मुंबई: एक्ट्रेस रुचि गुर्जर समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सुबह वालिव पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैâलाश बर्वे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेजा है। फिलहाल आगे की जांच पुलिस निरीक्षक साबले कर रहे हैं।

Read More मुंबई : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने स्कूलों और झुग्गी-झोपड़ियों में मानसून सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया