
एकनाथ शिंदे ने दो मंत्रियों को 'स्टडी' के लिए भेजा गुजरात, जानिए क्या है CM डैशबोर्ड मॉडल
Eknath Shinde sent two ministers to Gujarat for 'study', know what is CM Dashboard Model
देश के तमाम राज्यों के बाद अब जल्द महाराष्ट्र में सीएम डैशबोर्ड की शुरुआत होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुजरात के सीएम डैशबोर्ड मॉडल को स्टडी करने के लिए गुजरात भेजा है।
मुंबई: देश के तमाम राज्यों के बाद अब जल्द महाराष्ट्र में सीएम डैशबोर्ड की शुरुआत होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुजरात के सीएम डैशबोर्ड मॉडल को स्टडी करने के लिए गुजरात भेजा है। दोनों मंत्री सीएम डैशबोर्ड की कार्य प्रणाली को समझेंगे और फिर महाराष्ट्र में इसी तर्ज पर सीएम डैशबोर्ड की शुरुआत की जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंंत्री ने उद्योग मंंत्री उदय सावंत और वन मंत्री सुधीर मुगंटीवार को भेजा है। दोनों मंंत्री गुजरात प्रवास में सीएम डैशबोर्ड की खूबियां जानेंगे और इसके बाद महाराष्ट्र में यह सिस्टम शुरु करने की दिशा में काम होगा।
डैशबोर्ड शब्द काफी कॉमन है। कार में जिस तरीके से डैशबोर्ड होता है जहां से तमाम कमांड दिए जा सकते हैं। ठीक उसी तर्ज पर गुजरात का सीएम डैशबोर्ड अपनी तरह का पहला ऐसा सिस्टम है। जो ई-गर्वर्नेंस से जुड़े तमाम डाटा को एक कमांड पर स्क्रीन पर दिखा देता है। इससे मुख्यमंत्री कार्यालय को तमाम डिपार्टमेंट, सेवाओं और अधिकारियों के प्रदर्शन को मापने में आसानी होती है। इतना ही नहीं कोई समस्या है तो उसके निवारण में यह अहम भूमिका निभाता है। गुजरात सीएम डैशबोर्ड के जरिए राज्य की जोन वाइज समीक्षा होती है। इसमें जिले और तहसील के स्तर परफारमेंस को दिखाया जाता है। इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं के क्रियान्यवन के लिए अंक भी प्रदान किए जाते हैं और इसके हिसाब से जिलों की रैंक तय होती है। ऐसे में यह सीएम डैशबोर्ड हर एक कलेक्टर को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। सीएम डैशबोर्ड से राज्य सरकार के सभी विभाग (सेक्रेटरी, एचओडी, नोडल/सब नोडल ऑफिसर्स) के साथ जिला मुख्यालयों को जोड़ा गया है। इनमें कलेक्टर, डीडीओ और एसपी आदि शामिल हैं।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List