ठाणे जिले के मुरबाड कस्बे में अंधेरी रात में काला जादू में शामिल होने जा रही थीं दो लड़कियां... फर्जी साधू समेत आठ गिरफ्तार

Two girls were going to engage in black magic in the dark night in Murbad town of Thane district... Eight arrested including fake monk

ठाणे जिले के मुरबाड कस्बे में अंधेरी रात में काला जादू में शामिल होने जा रही थीं दो लड़कियां... फर्जी साधू समेत आठ गिरफ्तार

ठाणे जिले के मुरबाड कस्बे में जादू टोना और काला जादू करने का मामला का सामने आया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब रहा.

ठाणे : ठाणे जिले के मुरबाड कस्बे में जादू टोना और काला जादू करने का मामला का सामने आया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब रहा.

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड कस्बे में जादू टोना और काला जादू करने के आरोप में सोमवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुरबाड के टोकवाडे थाने के निरीक्षक सतोष दराडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार रात सोगांव में कुछ लोग काला जादू और जादू टोना कर रहे हैं.

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

उन्होंने बताया कि दो फर्जी साधुओं और दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति रात में मौके से भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने 26 और 19 साल की दो महिलाओं को भी बचाया, जो इस रस्म का हिस्सा बनने जा रही थीं.

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

अधिकारी ने कहा कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि बाबाओं को इससे पहले 2009 में इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के नागपुर में पांच साल की एक बच्ची के माता-पिता ने ‘‘बुरी शक्तियों को भगाने के लिए’’ बच्ची पर ‘‘काला जादू’’ करते हुए उसे पीट-पीट कर मार डाला.

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी चिमने यूट्यूब पर एक स्थानीय समाचार चैनल चलाता है. वह पिछले महीने गुरु पूर्णिमा पर अपनी पत्नी और पांच और 16 साल की दो बेटियों के साथ तकलघाट इलाके में एक दरगाह गया था. तब से व्यक्ति को अपनी छोटी बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हो रहा था.

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

Related Posts