मानसून के दौरान मुंब्रा में बढ़ता जा रहा भूस्खलन का खतरा!

Danger of landslides increasing in Mumbra during monsoon!

मानसून के दौरान मुंब्रा में बढ़ता जा रहा भूस्खलन का खतरा!

इस परिसर में अभी भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। मुंब्रा के रेती बंदर परिसर न १, मनपा स्कूल क्र ९३ के बगल स्थित राणा नगर में २५ से ज्यादा परिवार रहते हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े ११ बजे दगड़ू भांगरे के घर के पीछे की १० फुट जमीन अचानक धंस गई और घर की दीवार ढह गई।

मुंब्रा : एक तरफ पहाड़ी, दूसरी तरफ खाड़ी से घिरा मुंब्रा में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। मानसून के दौरान पहाड़ी तथा खाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। पिछले सप्ताह पहाड़ी में हुए भूस्खलन की चपेट में जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं शनिवार की रात करीब सवा ११ बजे रेती बंदर के राणा नगर में हुए भूस्खलन की वजह से ६ परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मुंब्रा बायपास के नीचे गांवदेवी परिसर स्थित साई कृपा चाल तथा गजराज सोसायटी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से कविता सुनील पसारे (३५) नामक एक महिला की मौत हो गई थी तथा अनेक झोपड़े क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

पहाड़ी में जगह-जगह दरार पड़ने की वजह से संभावित भूस्खलन के मद्देनजर आसपास रहने वाले १६ परिवारों को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस परिसर में अभी भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। मुंब्रा के रेती बंदर परिसर न १, मनपा स्कूल क्र ९३ के बगल स्थित राणा नगर में २५ से ज्यादा परिवार रहते हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े ११ बजे दगड़ू भांगरे के घर के पीछे की १० फुट जमीन अचानक धंस गई और घर की दीवार ढह गई।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

इस मामले की जानकारी फौरन आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस को दी गई। सुरक्षा के लिहाज से उस परिसर को सील कर दिया गया है। जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है, उसके आस-पास रहने वाले ६ परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर