Danger
Maharashtra 

भिवंडी में भारी बारिश से तबाही, कामवारी नदी खतरे के निशान के ऊपर

भिवंडी में भारी बारिश से तबाही, कामवारी नदी खतरे के निशान के ऊपर महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में सोमवार को भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते कामवारी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
Read More...
Maharashtra 

पालघर :  ओलियम गैस लीक पर कहा—किसी की जान को खतरा नहीं - सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस

पालघर :  ओलियम गैस लीक पर कहा—किसी की जान को खतरा नहीं - सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस यतीश देशमुख ने जान को खतरे वाली स्थिति की संभावना से इनकार किया। सोमवार को पालघर ज़िले के तारापुर एमआईडीसी (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) इलाके में भगेरिया केमिकल कंपनी में ओलियम गैस लीक होने की खबर के बाद दहशत फैल गई थी। उन्होंने साफ़ किया कि संबंधित अधिकारियों ने मौके पर लगभग 90 से 95 परसेंट रिसाव को कवर कर लिया है। सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस देशमुख ने बताया, "लीकेशन वाली जगह पर अभी जान को खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। साथ ही, हमने मौके पर लगभग 90 से 95 परसेंट रिसाव को कवर कर लिया है।"
Read More...
National 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रात का सफर खतरों से भरा; रतलाम और झाबुआ जिले की सीमा पर वाहनों पर पत्थरबाजी की घटना

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रात का सफर खतरों से भरा; रतलाम और झाबुआ जिले की सीमा पर वाहनों पर पत्थरबाजी की घटना पश्चिम मध्य प्रदेश से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रात का सफर खतरों से भरा हो गया है. नए साल के पहले ही दिन रतलाम और झाबुआ जिले की सीमा पर वाहनों पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. नए साल की रात बड़ोदरा से लौट रहे रतलाम निवासी सरफराज खान के साथ यह घटना हुई है. जिसमें उनकी कार के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं. एक्सप्रेस वे पर रतलाम जिले का रावटी आने से पूर्व अज्ञात लोगों ने वाहनों पर पथराव किया जिसमें से एक पत्थर रतलाम की तरफ आ रही कर के कांच पर लगा है. 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : एयरपोर्ट के पास खतरे की आशंका; एक सप्ताह में दो बार नजर आया ड्रोन 

मुंबई : एयरपोर्ट के पास खतरे की आशंका; एक सप्ताह में दो बार नजर आया ड्रोन  बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तीन दिवसीय युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने हजारों ड्रोनों से हिंदुस्थान पर हमला किया। यह अलग बात है कि भारत के एयर डिफेंस ने सारे ड्रोन मार गिराए। मगर इस ड्रोन ने आम लोगों में खौफ भर दिया। ऐसे में जब एक सप्ताह में मुंबई एयरपोर्ट के पास दो बार ड्रोन देखा गया तो मुंबईकरों के मन में ड्रोन के डर का होना स्वाभाविक है।
Read More...

Advertisement