मुंबई में हिंदीभाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ भवन को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलेगा

Uttar Bhartiya Sangh Bhavan, the apex body of Hindi speaking people in Mumbai, will get the status of a tourist destination.

मुंबई में हिंदीभाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ भवन को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलेगा

मुंबई में हिंदीभाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ भवन को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलेगा। साथ ही, भवन के परिसर में लॉ कालेज और कौशल विकास केंद्र खोला जाएगा

मुंबई : मुंबई में हिंदीभाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ भवन को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलेगा। साथ ही, भवन के परिसर में लॉ कालेज और कौशल विकास केंद्र खोला जाएगा। राज्य के पर्यटन, कौशल विकास और महिला व बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंगलवार को यह घोषणा की।

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार में हिंदीभाषी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मंगलवार को बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से उनका भव्य सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान लोढ़ा ने कहा कि मुंबई में हिंदीभाषियों ने अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए एक बड़े उत्तर भारतीय नेता पर कटाक्ष करते हुए हिंदीभाषी नेताओं को आपस में राजनीति नहीं करने की सलाह दी।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

लोढ़ा ने कहा कि जिस तरह खून-पसीने से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, इसी तरह स्वर्गीय आरएन सिंह के प्रयासों से उत्तर भारतीय संघ भवन खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संतोष सिंह की संघ भवन में लॉ कॉलेज खोलने की मांग को पूरा किया जाएगा। लोढा ने सुझाव दिया कि संघ भवन में मुंबई के विकास में योगदान देने वाली हस्तियों की प्रतिमा लगाकर उनके बारे में जानकारी प्रदान की जाए, इससे संघ भवन को एक पर्यटन केंद्र घोषित करने में आसानी होगी।

Read More बांद्रा इलाके में हुए हिट-एंड-रन: आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

 

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

इस दौरान उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने हिंदी भाषी समाज से मंगल प्रभात लोढ़ा को कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया। सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में पहली बार किसी हिंदी भाषी को पर्यटन मंत्री बनाया गया है और हम चाहते हैं कि वे 10 साल तक इसी पद पर विराजमान रहें।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

कार्यक्रम को पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शारदा प्रसाद सिंह, अमरजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनिल गलगली, अजय सिंह, गायक सुरेश शुक्ला के अलावा बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश