बंगले का अवैध हिस्सा गिराने का मामला : महाराष्ट्र में सरकार क्या बदली, नारायण राणे के लिए नियम भी बदल गए...

The case of demolition of illegal part of the bungalow: what changed the government in Maharashtra, the rules also changed for Narayan Rane...

बंगले का अवैध हिस्सा गिराने का मामला : महाराष्ट्र में सरकार क्या बदली, नारायण राणे के लिए नियम भी बदल गए...

CBI का सरकार दुरुपयोग कर रही है। ED का भी दुरुपयोग कर रही है। वर्षों कांग्रेस की सरकार थी तब भी ये ही आवाजें आती थीं और अब जब भाजपा की सरकार आई है तब भी हालात वैसे ही हैं। खैर सरकारें बदल जाती हैं।

महाराष्ट्र : सुनते हैं CBI का सरकार दुरुपयोग कर रही है। ED का भी दुरुपयोग कर रही है। वर्षों कांग्रेस की सरकार थी तब भी ये ही आवाजें आती थीं और अब जब भाजपा की सरकार आई है तब भी हालात वैसे ही हैं।
खैर सरकारें बदल जाती हैं।

बदलती रहती हैं, लेकिन प्रशासन का स्वभाव वैसा ही रहता है। आया राम गयाराम जैसा। गंगा गए, गंगादास, जमना गए, जमनादास। अफसर सरकारों को बदलने से बदलते रहते हैं। व्यक्ति के स्तर पर नहीं। स्वभाव के स्तर पर। वे गिरगिट होते हैं। माहौल देखते हैं। रंग बदल लेते हैं।

Read More भिवंडी : काशेली खाड़ी में  53 वर्षीय व्यक्ति के कूदने के बाद तलाशी अभियान शुरू

इसका ताजा और मौजू उदाहरण मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में देखने को मिला। दरअसल, नारायण राणे महाराष्ट्र के बड़े शक्तिशाली नेता रहे हैं। शायद हैं भी। पहले ये शिवसेना के जांबाज नेता कहलाते थे। आजकल भाजपा में पाए जाते हैं। इसीलिए केंद्रीय मंत्री भी हैं।

Read More मुंबई : लाडली बहन योजना में ४,८०० करोड़ रुपए का घोटाला - सांसद सुप्रिया सुले

लम्बे समय से मुंबई के जूहू रोड पर इनके आठ मंजिला आलीशान भवन का विवाद चल रहा है। जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार हुआ करती थी तो मुंबई महानगर पालिका ने इन्हें नोटिस दिया कि आपके भवन में फलां-फलां हिस्सा बिना अनुमति के बनाया गया है। या तो इसे तुरंत दुरुस्त कर लें वर्ना इसे गिरा दिया जाएगा।

Read More अकोला जिले के पास बलापुर क्षेत्र में एक प्राचीन किले का जर्जर हिस्सा ढह गया

जैसा कि होता है, राणे ने इसे राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताई और उनकी कंपनी इस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से तर्क, वितर्क हुए।

Read More मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना

हाई कोर्ट ने कुछ वक्त के लिए कार्रवाई न करने का आदेश दिया और जांच के आदेश भी। एक-दो सुनवाई हुई। बहस भी हुई। मामला फिर टल गया। अगली सुनवाई 23 अगस्त तय हुई थी।

बिल्ली के भाग से छींका टूट गया। यानी इस बीच सरकार ही बदल गई। ठाकरे सरकार गिर गई और उस दल के समर्थन वाली सरकार आ गई जिस दल की केंद्र सरकार में आजकल राणे जी मंत्री हैं। अब देखिए- पासा कैसे पलटता है! सरकार क्या बदली। मुंबई महानगर पालिका भी बदल गई।

उसने इस बार हाई कोर्ट से कहा- ठीक है साहब, राणे जी के भवन का कुछ हिस्सा अवैध है, लेकिन हम इसे अब गिराना नहीं चाहते। हर्जाना वसूलकर उसे रेगुलराइज कर देंगे।

यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों की हालत काटो तो खून न निकले जैसी हो गई! हाई कोर्ट को गुस्सा आया। उसने कहा- मजाक चल रहा है? आप यानी महानगर पालिका क्या हाई कोर्ट से ऊपर हो गई?

सुनवाई पूरी होने से पहले क्या आप हमें निर्णय सुनाना चाहते हैं। पहले तो आप भवन गिराने पर आमादा थे और अब आप हर्जाना लेकर ही तमाम नियमों को शिथिल कर देना चाहते हैं, क्यों?

महा नगर पालिका के पास कोई जवाब नहीं था। ये ही होता आया है। सरकारें बदलने के साथ रसूख वालों के लिए कैसे नियम भी बदल जाते हैं, यह इसका ज्वलंत उदाहरण है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

“हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर
मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना
जबलपुर : डुमना एअरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टायर क्षतिग्रस्त; घटना में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली : क्या बॉम्बे हाई कोर्ट छुट्टी पर है? सुप्रीम कोर्ट का सवाल
भिवंडी : ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई; एक युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध