नेशनल हेराल्ड केस में यंग इंडियन का दफ्तर सील...सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, संसद से सड़क तक कर सकती है प्रदर्शन

Young Indian's office sealed in the National Herald case... Congress attacked the government, can protest from Parliament to the road

नेशनल हेराल्ड केस में यंग इंडियन का दफ्तर सील...सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, संसद से सड़क तक कर सकती है प्रदर्शन

नई दिल्ली, नेशनल हेराल्ड केस में यंग इंडियन का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर पूरी पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई है। ईडी की इस कार्रवाई की गूंज गुरुवार को संसद भवन में देखने को मिल सकती है। कांग्रेस ने इसका संकेत भी दे दिया है।

पार्टी गुरुवार को संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। यही नहीं, संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की बैठक भी बुलाई है। समझा जाता है कि इस बैठक में सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी पर मंथन किया जाएगा।

Read More नई दिल्ली : मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ देशभर में अभियान; कांग्रेस पांच जनवरी से पूरे देश में शुरू करेगी 'मनरेगा बचाओ अभियान' 


बता दें कि बुधवार शाम ईडी ने दिल्ली में नेशनल हेराल्ड इमारत में स्थित यंग इंडियन का दफ्तर सील कर दिया। इस दफ्तर को अगले आदेश तक न खोलने का निर्देश है। कर्नाटक दौड़ा छोड़कर राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट आए हैं। दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक जारी है। सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक के कार्यालय में हुई बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं, दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय एवं सोनिया गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है।

Read More पुणे : शरद पवार ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया

सूत्रों का कहना है कि ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के बड़े नेता गुरुवार को संसद से सड़क तक मार्च कर सकते हैं। 
यंग इंडियन दफ्तर सील किए जाने को लेकर ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई गत मंगलवार को होनी थी लेकिन कंपनी के अधिकारी उस दिन अनुपस्थित थे इसलिए सील करने की कार्रवाई गुरुवार को हुई।

Read More नई दिल्ली: दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंद कमरे में की बैठक 

अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के इरादे से दफ्तर को सील किया गया है। सरकार की इस कार्रवाई पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'पुलिस की कार्रवाई से सत्य भयभीत नहीं होगा। गांधी के अनुयायी लड़ेंगे और इस अंधकार से जीतेंगे। हम महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछते रहेंगे।'

Read More पुणे : बिल्डर से 50,000 रुपये की रंगदारी वसूली मामले में कांग्रेस नेता सहित दो लोग गिरफ्तार