मुंबई में सेक्सटोर्शन, सोशल मीडिया से फोटो उठाकर महिलाओं के फोटो की बनाता था क्लिप

Sextortion in Mumbai, used to make clips of women's photos by taking photos from social media

मुंबई में सेक्सटोर्शन, सोशल मीडिया से फोटो उठाकर महिलाओं के फोटो की बनाता था क्लिप

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय लड़का पहले सोशल मीडिया से महिलाओं की फोटो लेता था जिसके बाद उन्हें एडिटिंग के बाद गंदी वीडियो में तब्दील कर देता था। जिसके बाद आरोपी ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करता था।

आरोपी महिलाओं से फोटो डिलीट करने के लिए 500 रुपयों से लेकर 4 हजार रुपयों तक की डिमांड कर देता था। अगर कोई पेमेंट में देरी करता था तो आरोपी अपना चार्ज बढ़ा देता था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को उसके घर गांधीनगर गुजरात से गिरफ्तार किया है। 

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

पुलिस ने बताया कि, आरोपी दसवीं क्लास में फेल होने के बाद से पढ़ाई नहीं कर रहा था। जिसके बाद उसने एक मास्क बनाने वाली फर्म में काम करना शुरू किया। खास बात है कि, आरोपी ने सिर्फ उसी की कम्युनिटी की महिलाओं को टारगेट किया और Sextortion in Mumbai फोटो की मदद से गंदी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल शुरू किया है।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

अभी तक 22 महिलाओं का मामला सामने आ चुका है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि, आरोपी अभी तक 49 महिलाओं को अपने निशाने पर ले चुका लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी पुलिस आगे जांच कर रही है।

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार

आरोपी जब महिलाओं से पेमेंट लेता तो वह उन्हें एक क्यूआर कोड भेजता था। ये क्यूआर कोड गुजरात में चल रही एक ट्रैवल एजेंसी का था। ट्रैवल एजेंसी में आरोपी ने बताया था कि, उसका बैंक अकाउंट नहीं है, इसलिए वह अपनी कमाई का पैसा इसके जरिए मंगा रहा है।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

हालांकि, ट्रैवल एजेंसी उसे अपना क्यू आर कोड इस्तेमाल करवाने के बदले 50 रुपये हर बार लेती थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिसे जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, किसी ने उसके साथ भी ऐसा ही किया था, जिसके बाद से वह औरों से अपना बदला ले रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन