....अब कोरोना के बाद मंकीपॉक्स, विश्व के ७५ देशों में १६,००० लोग को संक्रमित

....now after corona, monkeypox infects 16,000 people in 75 countries of the world

....अब कोरोना के बाद मंकीपॉक्स, विश्व के ७५ देशों में १६,००० लोग को संक्रमित

मुंबई : कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स न केवल तेजी से फैल रहा है, बल्कि लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। आलम यह है कि यह विश्व के ७५ देशों में १६,००० लोगों को संक्रमित कर चुका है। इसकी रफ्तार के साथ बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ऑधानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप एक प्रमुख चिंता का विषय है। टेड्रोस ने यह भी कहा कि इस समय मंकीपॉक्स का प्रकोप समलैंगिक पुरुषों में हो रहा है। बता दें कि हिंदुस्थान में भी चार मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले हैं।

Read More मुंबई: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन के बिना वाहनों पर कार्रवाई शुरू

डब्ल्यूएचओ प्रमुख के मुताबिक कोरोना की तरह मंकीपॉक्स को उचित उपाय योजनाओं से रोका जा सकता है। इस बीच डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह के मुताबिक पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वालों में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के ज्यादातर मामले उन पुरुषों में देखे जाते हैं, जो पुरुषों के साथ सेक्स करते हैं।

Read More मुंबई: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

फिलहाल ७५ देशों में मंकीपॉक्स के १६,००० से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में मंकीपॉक्स के पांच मामले, हिंदुस्थान में चार और थाईलैंड में एक मामला सामने आया है। हिंदुस्थान में मध्य पूर्व से लौटे नागरिकों में ऐसे मामले हैं लेकिन इनमें से एक मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। थाईलैंड में रहने वाला एक विदेशी मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है।

Read More ठाणे : भारी बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से 17 साल की लड़की की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिला है। इससे स्वास्थ्य तंत्र सतर्क हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि मंकीपॉक्स दिल्ली में प्रवेश कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दिल्ली में ३१ वर्षीय मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित हुआ है।

Read More मुंबई : नीट प्रदर्शन में रिया यादव का साहस, सोशल मीडिया पर छाईं

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली