माहिम बीच पर कूड़े का अम्बार ....दूर-दूर तक फैला है हजारों किलो कूड़ा

The pile of garbage on Mahim beach .... thousands of kilos of garbage is spread far and wide

माहिम बीच पर कूड़े का अम्बार ....दूर-दूर तक फैला है हजारों किलो कूड़ा

मुंबई : लोग जानते-बूझते हुए भी प्रकृति को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं. पेड़ काटने से लेकर गगनचुंबी इमारते बनाना और पहाड़ों व समुद्रो में कूड़ा कचरा फेंकना लगातार जारी है. ये हाल तब है जब समुद्र में कचरे फेंकने के दुष्परिणामों को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा चुके हैं लेकिन लोग ने जैसे आंखे मूंद ली हैं.

फिलहाल सोशल मीडिया पर मुंबई के समुद्र का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें समुद्र के किनारे पर काफी कचरा नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि प्रकृति ने लोगों को एहसास कराया है कि समुद्र में लोग द्वारा कितना कचरा फेंका जा रहा है.

Read More मुंबई: लोकल ट्रेन में फिर खूनी झड़प, सीट को लेकर यात्रियों में झगड़ा; तीन घायल

ट्विटर पर शेयर किया गया है वीडियो

Read More मुंबई: 'परिसीमन का आरक्षण से कोई संबंध नहीं', एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी का बयान

बता दें कि एक मुंबई मैटर्स नाम के पेज ने ट्विटर पर मुंबई के माहिम बीच का वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करने के साथ ही व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए लिखा गया है, "मुंबई में समुद्र बीच अब खुल गए हैं. नागरिक माहिम समुद्र तट पर अरब सागर से मिले “रिटर्न गिफ्ट” देखने के लिए आते हैं ..."

Read More मुंबई : करोड़ों खर्च हुए, पर नहीं बदला मुंबई की मीठी नदी का भाग्य, अब भी भरी खर-पतवार, प्लास्टिक और कचरा

माहिम बीच पर कूड़े का अम्बार

Read More मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम

गौरतलब है कि माहिम समुद्र बीच पर चारो तरफ फैला कूड़ा साफ बयां कर रहा है कि लोग कितना लापरवाह है और समुद्र को भी उन्होंने डंपयार्ड बना दिया है. यहां घूमने आने वाले लोग तमाम जागरूकता अभियान की अनदेखी करते हुए समुद्र में ही कूड़ा फेंक देते हैं. बता दें कि कोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मुंबई के माहिम बीच के इस वीडियो को अब तक 95 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

बीएमसी ने रिएकशन में जारी की ये तस्वीरें

इधर वीडियो वायरल होते ही बीएमसी भी एक्शन मोड़ में आ गई और इस पर रिएक्शन देते हुए कई फोटो भी शेयर कर दिए. बीएमसी द्वारा शेयर किए गए फोटो में ये बताने की कोशिश की गई है कि निगम द्वारा लगातार समुद्र तट पर सफाई कार्य किया जाता रहा है.

वीडियो देखकर नेटिजन्स हुए परेशान

बहराहल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी परेशान कर देने वाला है. जो लोग ये सोचते हैं इतने बड़े समुद्र में कूड़ा करकट फेंकने से कुछ नहीं होगा उनके लिए ये वीडियो एक झन्नाटेदार तमाचा है ताकि वे जागे और प्रकृति को नुकसान पहुंचाने से पहले सौ बार सोचें. बता दें कि इस वीडियो ने नेटिजन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली