बेटे तैमूर संग आइसक्रीम के मजे लेती नजर आईं करीना कपूर

Kareena Kapoor was seen enjoying ice cream with son Taimur

बेटे तैमूर संग आइसक्रीम के मजे लेती नजर आईं करीना कपूर

बी-टाउन के कई स्टार्स इन दिनों वेकेशन मूड में हैं। शाहिद कपूर-मीरा राजपूत की यूरोपियन वेकेशन और आयुष्मान-ताहिरा की पेरिस हॉलिडे तक हर स्टार कपल वेकेशन में अपने समय का भरपूर आनंद लिया है। इस लिस्ट में पटौदी फैमिली का नाम भी शामिल है। करीना इन दिनों पति सैफ और दोनों बच्चों तैमूर, जेह के साथ लंदन वेकेशन पर 

 

 

 

 

करीना आए दिन लंदन डायरीज से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में करीना तैमूर संग आईसक्रीम का मजा लेती दिख रही हैं।

 

पहली तस्वीर में तैमूर बेहद खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि वह अपनी मां के साथ आइसक्रीम का आनंद ले रहे थे। इस दौरान बेबो येलो को-ऑर्ड सेट में कूल दिख रही हैं। वहीं तैमूर ने एक स्माइली प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट को ग्राफिक प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ कैरी किया  था।

 

एक तस्वीर करीना चम्मच से आइसक्रीम खाती दिख रही हैं जबकि तैमूर अली खान आइसक्रीम गिरने की आशंका से नीचे देख रहे हैं। तैमूर ने अपने पैरों को जांचते दिख रहे हैं, क्योंकि उन्हें फुटपाथ पर आइसक्रीम की बूंदें गिरी हुई दिखाई दे रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- टिम के साथ गेलैटो सीरीज। मां बेटे की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो करीना ने 16 अक्टूब 2012 में सैफ अली खान संग शादी रचाई थी। 20 दिसंबर 2016 को बेबो और सैफ ने अपने जीवन में तैमूर का स्वागत किया था।

 

 

 

 

 

इसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना एक बेटे की मां बनी जिसका नाम जहांगीर अली खान है। काम की बात करें तो करीना आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। करीना ने कुछ वक्त पहले सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपने ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की थी। यह फिल्म जापानी नॉवेल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है।

 

 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली