महाराष्ट्र में डेंगू का कहर लगातार, …पुणे जिला टॉप पर

महाराष्ट्र में डेंगू का कहर लगातार, …पुणे जिला टॉप पर

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन के बिना वाहनों पर कार्रवाई शुरू

मुंबई : महाराष्ट्र में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या में पुणे जिला टॉप पर है। वहीं इस साल जून के अंत तक महाराष्ट्र में १,१४६ डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से अकेले ३०५ मरीज पुणे के हैं। दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि शहर की आबादी और जांच की संख्या अधिक होने के कारण मरीजों की संख्या ज्यादा हो सकती है। सबसे राहत भरी बात यह है कि राज्य में एक भी डेंगू मरीज की मौत नहीं हुई है।

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पुणे में मिले ३०५ मरीजों में से १४७ शहर के हैं। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में १३७ और पिंपरी-चिंचवड़ में २७ मरीज मिले हैं, वहीं कोल्हापुर दूसरे स्थान पर है। यहां के मनपा क्षेत्र में ५२७ और ग्रामीण क्षेत्रों में १०५ मरीजों मिले हैं। सिंधुदुर्ग ९२ मरीजों के साथ तीसरे स्थान पर है। ये तीन जिले राज्य में डेंगू के मामलों में शीर्ष तीन में शामिल हैं। बता दें कि पिछले साल राज्य में ९६१ डेंगू के मरीज थे।

Read More मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुणे में ३०५, कोल्हापुर में १५७, मुंबई में ११७, सिंधुदुर्ग में ९२, कोल्हापुर मनपा क्षेत्र में ५२, पालघर में ५०, सातारा में ४९, नासिक में ४६, ठाणे में ४२ और रायगढ़ में २७ मरीज मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चिकनगुनिया के मामलों में भी पुणे पहले स्थान पर काबिज है। यहां इस साल जून तक चिकनगुनिया के १८७ मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोल्हापुर में ११३, सातारा में २४, सांगली में २२, ठाणे, सोलापुर और अकोला जिलों में क्रमश: १२-१२, पालघर में १०, जबकि अन्य जिलों में १०-१० मरीज मिले हैं।

Read More जंतर-मंतर पर पत्रकारों पर हमला: मुंबई प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा, स्वतंत्र जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में जनवरी से जून तक डेंगू के १,१४६ मरीज मिले हैं। इसमें पुणे टॉप पर है। शीघ्र निदान न होने और जनसंख्या के कारण रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है, वहीं सातारा, सांगली, कोल्हापुर और नगर जिलों से कई मरीज पुणे आते हैं। राज्य कीट नियंत्रण विभाग द्वारा सभी जिलों को एक कार्य योजना कार्यक्रम जारी किया गया है। यदि नागरिक पानी जमा नहीं होने देंगे तो डेंगू का प्रसार कम हो जाएगा।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम