प्रॉपर्टी टैक्स का 3 हजार करोड़ रुपया बकाया , इस साल 7 हजार करोड़ कमाई का लक्ष्य, अब तक हुई है 362 करोड़ की कमाई

प्रॉपर्टी टैक्स का 3 हजार करोड़ रुपया बकाया , इस साल 7 हजार करोड़ कमाई का लक्ष्य, अब तक हुई है 362 करोड़ की कमाई

Rokthok Lekhani

Read More माहिम की 57 साल पुरानी ब्रिस्टल बेकरी समेत मुंबई की 5 बेकरियों के लाइसेंस FDA ने किए रद्द

मुंबई । मनपा की कमाई का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स रह गया है। इसके पहले चुंगी से सबसे अधिक कमाई होती थी लेकिन चुंगी बंद होकर जीएसटी से मनपा को राज्य सरकार से अनुदान मिल रहा है। लेकिन मनपा की खुद कमाई का स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स रह गया है।मनपा का 3 हजार करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बना हुआ है।बकाए दरों की 5 हजार संपत्तियां मनपा ने जप्त कर रखी है। एक महीने के भीतर बकाए दार पैसा नही भरे तो मनपा जप्त की हुई संपत्ति को नीलाम करेगी ।
मनपा सह आयुक्त सुनील धामने ने बताया की वर्ष 2022 2023 में मनपा ने प्रॉपर्टी टैक्स से 7 हजार करोड़ कमाई होने का अनुमान लगाया है।मनपा को अब तक 362 करोड़ की कमाई हो चुकी है। जबकि पिछले साल मनपा को 320 करोड़ की ही कमाई हुई थी।मनपा 2022 के प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नही भेजा है । इसके बावजूद मनपा को 362 करोड़ की कमाई हो चुकी है। मनपा अगस्त महीने तक प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजने की तैयारी कर रही है।

Read More मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम

– जब्त संपत्तियों की नीलामी एक माह के भीतर शुरू की जाएगी । प्रशासन ने कहा कि यदि नीलामी शुरू होने से पहले 25 प्रतिशत बकाया का भुगतान किया और बकाया राशि का ‘पोस्ट डेटेड’ चेक दिया तो नीलामी से बचा जा सकता है ।
– जब्त की गई संपत्तियों की नीलामी सीधे नीलाम नहीं किया जायेगा। नीलामी संबंधी विज्ञापन देकर और मनपा की वेबसाइट और अख़बार में नोटिस प्रकाशित की जाएगी । बकाया पर अंतिम नोटिस भी दी जाएगी ।
– इस साल संपत्ति कर से मनपा को 5 हजार 792 करोड़ 22 लाख रुपए की रिकॉर्ड कमाई हुई है।यह कमाई पिछले साल की तुलना में 700 करोड़ अधिक थी। जबकि 31 मार्च, 2021 में 5,091 करोड़ रुपये हुई थी । जबकि 31 मार्च, 2020 तक मात्र 4,161 करोड़ रुपये हुई थी ।

Read More मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम

मनपा अब तक प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेज देती। 5 साल बाद बढ़ने वाला टैक्स 2020 में बढ़ जाना चहिए था। लेकिन कोरोना के चलते राज्य सरकार ने निर्णय नहीं लिया। मनपा अब 2022 में नए रेडी रेकनर की दर से बिल भेजने की तैयारी कर रही थी जिससे प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो जाती।अब राज्य में नई सरकार आने के बाद नया रेडी रेकनर इस साल नही लगाकर अगले साल लगाने की संभावना है।इस साल मनपा का चुनाव होने के कारण राज्य सरकार इस साल प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाना चाह रही है ।

Read More मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली


Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम