डोंबिवली में दो गांजा तस्कर को मानपाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 272 किलो गांजा जब्त

डोंबिवली में दो गांजा तस्कर को मानपाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 272 किलो गांजा जब्त

कल्याण: डोंबिवली (Dombivali) में गांजा की बिक्री के लिए आए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर मानपाड़ा पुलिस (Manpada Police) ने उनके पास से इनोवा कार (Innova Car) में रखा 47 लाख 76 हजार रुपए का 272 किलो गांजा (Ganja) बरामद किया हैं।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने की साथ ही आगे जांच कर रही हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानपाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि डोंबिवली पूर्व ग्रामीण परिसर में दो आरोपी गांजा बिक्री करने आने वाले हैं। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर डोंबिवली पूर्व उनबार्ली इलाके में एक खाली मैदान में एक इनोवा कार से सदिंग्ध रूप से आए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से इनोवा कार में रखा 47 लाख, 76 हजार रुपए कीमत का 272 किलो गांजा बरामद हुआ।

Read More मुंबई पुलिस ने साइबर ठगों का सर्वर हैक किया: 1.24 करोड़ SMS का रिकॉर्ड मिला, फर्जी APK फाइल से करते थे हैकिंग

मानपाड़ा पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने मुंबई निवासी फैजल फारुख ठाकुर और भिवंडी निवासी मोहम्मद अतीफ हाजीजउल्ला अंसारी नामक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज लिया है। डीसीपी सचिन गुंजाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े की निगरानी में आगे की जांच मानपाड़ा के पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश मदने कर रहे हैं।

Read More मुंबई: बांद्रा वेस्ट के हिल रोड पर एक इमारत में लगी आग, दमकल ने काबू पाया

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली