मुंबईकरों के लिए राहत भरी खबर…मुंबई में दाखिल हुआ मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मुंबईकरों के लिए राहत भरी खबर…मुंबई में दाखिल हुआ मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Rokthok Lekhani

Read More ₹370 बिरयानी विवाद पर मुंबई पुलिस की मजेदार एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

मुंबई : भीषण गर्मी और उमस से परेशान मुंबईकरों के लिए राहत भरी खबर मौसम विभाग ने शनिवार को दी। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मानसून मुंबई में दाखिल हो गया है इस तरह की जानकारी मौसम विभाग के मुंबई की वरिष्ठ वैज्ञानिक सुषमा नायर ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मानसून वेंगुर्ला पहुंचाने की पुष्टि की गई थी.

Read More मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

लेकिन एक दिन बाद ही मुंबई में दाखिल हो जाएगा इसकी उम्मीद नहीं थी. मुंबई में मानसून पहुंचने का उचित समय 11 जून है, मानसून ठीक समय पर पहुंचने से सभी ने राहत की सांस ली है. नायर ने कहा कि शनिवार सुबह दक्षिण पश्चिम से मानसून मुंबई में प्रवेश कर गया. शुक्रवार रात 9.30 बजे मुंबई के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी. शनिवार सुबह भी मुंबई अघिकांश इलाको में अच्छी बारिश हुई। मुंबई में गुरुवार से रुक- रुक कर प्री- मानसून बारिश हो रही थी लेकिन आधिकारिक रुप से मानसून आने की घोषणा नहीं की गई थी. आज सुबह मौसम विभाग ने मानसून आने की घोषणा कर दी है.

Read More मुंबई:पूरी क्षमता के साथ संचालित होगा  स्टेट एम्प्लॉई इंश्योरेंस अस्पताल

मुंबई के आसमान पर काले घने बादलों ने डेरा जमा लिया है. मानसून केरल और कोकण के बीच देर ठहर गया था. 40 से 50 गति से चलने वाली हवाओं ने मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक साबित हुआ. मौसम विभाग की भविष्यवाणी पूरी तरह से सटीक साबित हुए. आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक जोरदार बारिश होने का एलो अलर्ट जारी किया है.

Read More मुंबई : गोवंडी पुलिस ने हेल्थ पॉलिसी के नाम पर लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया; कई राज्यों में फैला नेटवर्क; 12 गिरफ्तार

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने बताया कि 11 जून की सुबह डहाणू, ठाणे, मुंबई, रायगड, मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों तथा कर्नाटक के गदग तक मानसून का आगमन हो गया है. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी . आसमान पर बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मुंबई के कोलाबा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसी तरह उपनगर सांताक्रुज में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


Tags: