मुंबई के वरली बीडीडी चाल का नाम बालासाहेब ठाकरे नगर!

मुंबई के वरली बीडीडी चाल का नाम बालासाहेब ठाकरे नगर!

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे: नागरिकों की सुरक्षा के लिए मेयर का बड़ा निर्देश 

मुंबई : वरली, ना.म. जोशी मार्ग और नायगांव में बी.डी.डी. चाल पुनर्वसन परियोजना पर काम प्रगति पथ पर है। अब चाल का नया नामकरण किया गया है। आगे से बीडीडी चाल वरली का नाम शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे नगर, बीडीडी चाल ना. म. जोशी मार्ग का नाम स्वर्गीय राजीव गांधी नगर और बीडीडी चाल, नायगांव को शरद पवार नगर के नाम से जाना जाएगा।

Read More मुंबई: अंधेरी में बस की टक्कर के बाद चालक पर प्राथमिकी, महिला डॉक्टर समेत कई लोग घायल

सन १९२१-१९२५ के दरम्यान तत्कालीन मुंबई विकास विभाग ने इस चाल का निर्माण किया था। इस चाल को बीडीडी चाल के रूप में जाना जाता था। इस चाल का पुनर्विकास का काम किया जा रहा है, उक्त चाल का नामकरण किया जाएगा, ऐसी घोषणा विधान सभा के बजट सत्र २०२२ में गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने की थी। उसके अनुसार उक्त नामकरण किया गया है।

Read More मुंबई: पंढरपुर वारी के लिए एसटी का बड़ा प्लान, 5,500 विशेष बसों की व्यवस्था

तत्कालीन मुंबई विकास विभाग ने (बी.डी.डी.) सन १९२१-१९२५ के दरम्यान मुंबई के वरली, ना.म.जोशी मार्ग, नायगांव व शिवड़ीr इस प्रकार कुल २०७ चालों का निर्माण किया था। प्रत्येक चाल तल सहित तीन मंजिला है, प्रत्येक में ८० के हिसाब से निवासी घर हैं। साथ ही बीडीडी चाल में झुग्गी-झोपड़ी जैसे निर्माण स्टॉल, दुकानें, सामाजिक/शैक्षणिक संस्थान भी हैं। ये बीडीडी चालें करीब ९६ वर्ष से अधिक पुरानी होने के कारण इनके पुनर्विकास का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।

Read More खार पुलिस ड्रग प्लांटिंग मामला: सीसीटीवी सबूत के दो साल बाद भी गिरफ्तारी और चार्जशीट का इंतजार


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News