₹5.2
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे के जाम के बाद 1.2 लाख लोगों को मिलने जा रहा ₹5.2 करोड़ का रिफंड, जानें वजह
Published On
By Online Desk
मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 फरवरी को गैस टैंकर हादसे के बाद लगे करीब 32 घंटे लंबे जाम से प्रभावित कम से कम 1.2 लाख वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस सभी वाहन चालकों को जल्द ही टोल रिफंड मिलेगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी वाहन चालकों को कुल 5.16 करोड़ रुपये की राशि वापस की जाएगी। यह वापसी एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पुणे–बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर वसूले गए टोल पर भी लागू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद टोल वसूली रोकने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। इसके बावजूद जिन वाहन चालकों के फास्टैग से राशि कटी, उनका डेटा एकत्र कर लिया गया है। आने वाले सप्ताह में यह रकम सीधे संबंधित वाहनचालकों के फास्ट टैग खातों में जमा कर दी जाएगी। 
