glitch
National 

मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, कई उड़ानें प्रभावित

मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, कई उड़ानें प्रभावित दिल्ली और मुंबई समेत देशभर के कई हवाई अड्डों पर तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। एयरलाइंस द्वारा बुकिंग और चेक-इन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नेविटेयर सिस्टम के सर्वर में खराबी के कारण सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। हालांकि कुछ देर बाद तकनीकी टीम द्वारा इस समस्या को ठीक कर लिया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : तकनीकी खराबी के कारण  मेट्रो सेवाएं बाधित

मुंबई : तकनीकी खराबी के कारण  मेट्रो सेवाएं बाधित सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण लाइन 2A (अंधेरी वेस्ट से दहिसर ईस्ट) और लाइन 7 (दहिसर ईस्ट से गुंडावली) पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे व्यस्त वीकेंड के घंटों के दौरान सैकड़ों यात्री फंस गए। शाम 6 बजे के कुछ ही देर बाद मेट्रो सेवाएं रुक गईं, जिससे यात्रियों को अपडेट का इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर फंसे अभिषेक पांडे ने X पर पोस्ट किया, "मुंबई मेट्रो पिछले 30 मिनट से अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर फंसी हुई है।" 
Read More...
Mumbai 

नए पोर्टल में तकनीकी खराबी से वसई-विरार में हजारों जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित 

नए पोर्टल में तकनीकी खराबी से वसई-विरार में हजारों जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित  जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जुलाई से लॉन्च किया गया नया नागरिक पंजीकरण पोर्टल (सीआरएस) तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से प्रभावित हुआ है। इस कारण शहर के हजारों नागरिकों के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र पिछले तीन माह से लंबित हैं. इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए नगर पालिका ने केंद्र और राज्य सरकार से शिकायत दर्ज कराई है।
Read More...
Mumbai 

विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित...

विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित... विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी के कारण बृहस्पतिवार को सुबह मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की मुख्य लाइन पर उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे कई स्टेशन पर भीड़ हो गई और व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read More...

Advertisement