मुंब्रा में मोबाइल विवाद में पड़ोसी की हत्या

मुंब्रा में मोबाइल विवाद में पड़ोसी की हत्या

Read More मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में  शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 'पैन-पैन' कॉल के बाद पायलट ने उठाया कदम

मुंब्रा : गायब हुए एक मोबाइल के बारे में पड़ोसी से पूछताछ के दौरान हुए वाद-विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मामले में डायघर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस मोबाइल को लेकर यह हत्या की गई है, वह बगल स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में मिला है। डायघर पुलिस थाना अंतर्गत दहिसर के पिंपरी गांव स्थित बाबा चाल में रहने वाले आजाद उमेद अली खान (35) सार्वजनिक शौचालय में अपना मोबाइल भूल गया था, लेकिन उसे लगा कि पड़ोसियों ने ही उसका मोबाइल चुरा लिया है, जिसको लेकर पूछताछ करने के लिए सुबह के समय पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगा।

Read More मुंबई : हाजी अली में मिला दुर्लभ समुद्री स्लग, भारत में पहली बार दिखा

इसी बात पर दोनों पड़ोसियों के बीच गाली गलौज तक हो गया। मामला बढ़ने पर आसपास के पड़ोसियों ने दोनों को शांत कराया, लेकिन इसी बात को लेकर शाम के 7 बजे दोनों पड़ोसी फिर से ​भिड़ गए। मोबाइल चोरी के आरोप से आक्रोशित पड़ोसी ने आजाद खान पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बुरी तरह घायल आजाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शील डायघर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भेज दिया।

Read More मुंबई: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीएमसी जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


Tags: