शिवसेना एनसीपी सांसद को दी नसीहत, महाराष्‍ट्र गठबंधन में जहर न घोलें

शिवसेना एनसीपी सांसद को दी नसीहत, महाराष्‍ट्र गठबंधन में जहर न घोलें

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : चंदन तस्करों को छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए

मुंबई : महाराष्‍ट्र में शिवसेना और एनसीपी के नेता भले ही सरकार में ऑल गुड की बात करते हों लेकिन हर दिन जिस तरह से दोनों पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी होती है, उसे देखने और सुनने के बाद सरकार में सबस कुछ ठीक नहीं लगता है.

Read More मुंबई : अशोक खराट पर नार्को टेस्ट की मांग

हाल ही में एनसीपी सांसद अमोल कोल्‍हे के बयान से नाराज शिवसेना ने उन्‍हें नसीहत देते हुए कहा कि वो महा विकास अघाड़ी में जहर घोलने की कोशिश न करें. शिवसेना ने यहां तक कह दिया कि सत्ता का जो अंगूर मिला है, उसमें खटास न लाएं. बता दें कि कोल्हे ने कहा था कि शरद पवार के आशीर्वाद की वजह से ही उद्धव ठाकरे महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री हैं.

Read More मुंबई : लाडली बहन योजना में 68 लाख महिलाओं को अपात्र; वार्षिक खर्च 43740 करोड़ से घटकर 31500 करोड़ रुपये रह जाएगा

एनसीपी सांसद कोल्‍हे के बयान का जवाब देते हुए शिवसेना के प्रवक्‍ता किशोर कान्‍हेंरे ने कहा अमोल कोल्‍हे को ये नहीं भूलना चाहिए कि राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार और एनसीपी प्रमुख शरद पवार खुद उद्धव साहब से राज्य चलाने के लिए परामर्श कर रहे हैं. उन्‍होंने तो यहां तक कह दिया कि अमोल कोल्‍हे को अब मेमोरी टेस्‍ट कराने की जरूरत है.

Read More मुंबई : पार्थ पवार के वीएसआर वेंचर्स के निजी जेट से पुणे यात्रा करने के बाद विवाद

बता दें कि कोल्‍हे ने शनिवार को कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री केवल इसलिए है कि उनके पास शरद पवार का आशीर्वाद है. अमोल कोल्हे एनसीपी से पहले शिवसेना में रहे हैं और कोल्‍हे को उद्धव ठाकरे ही राजनीति में लेकर आए थे.


Tags: