मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

Anupam Kher sold his house in Mumbai and is living in a rented house. Learn why the actor took this big decision.

मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी सादगी और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनके पुराने घर को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. क्या आप जानते हैं कि जिस घर में कभी अनुपम खेर रहा करते थे, उसे अब बॉलीवुड की 'गंगूबाई' यानी आलिया भट्ट ने खरीद लिया है?

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी सादगी और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनके पुराने घर को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. क्या आप जानते हैं कि जिस घर में कभी अनुपम खेर रहा करते थे, उसे अब बॉलीवुड की 'गंगूबाई' यानी आलिया भट्ट ने खरीद लिया है? 

 

Read More मुंबई: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर-साला हुए अरेस्ट, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

किराए पर रहने का लिया था फैसला
अनुपम खेर ने हाल ही में शो जिंदगी विद रिचा में पहुंचे. बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई में अपना खुद का घर बेचने का फैसला किया था. उन्होंने बताया कि वह एक आजाद जिंदगी जीना चाहते थे और निवेश या संपत्ति के बोझ से मुक्त होना चाहते थे. यही वजह थी कि उन्होंने अपना आलीशान घर बेच दिया और खुद किराए के मकान में रहने चले गए. अनुपम खेर का मानना है कि घर की दीवारों से ज्यादा यादें और अनुभव मायने रखते हैं. 

Read More मुंबई : हाजी अली  के पास तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से स्ट्रीट वेंडर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

आलिया भट्ट ने 9 करोड़ में खरीदा यह आशियाना
जब अनुपम खेर ने वह घर छोड़ा, तो बाद में अभिनेत्री आलिया भट्ट की नजर उस पर पड़ी. जुहू जैसे पॉश इलाके में स्थित इस घर को आलिया ने साल 2019 में करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घर आलिया के मौजूदा अपार्टमेंट के पास ही स्थित है. आलिया ने इसे अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए खरीदा था.

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में पानी को लेकर अलर्ट, मुंबई, ठाणे, समेत शहरों के लिए एडवाइजरी जारी, 31 अगस्त तक सोच-समझकर करें यूज

मां के लिए खरीदा घर
हालांकि अनुपम खेर ने बताया कि शिमला में अपना घर होना उनकी मां की बहुत पुरानी इच्छा थी। हालांकि वह एक छोटी-सी जगह चाहती थीं, लेकिन अनुपम ने कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके लिए एक बहुत बड़ा घर खरीदा। उन्होंने बताया कि उनकी मां आज भी सादा जीवन पसंद करती हैं और ज्यादातर गर्मियों के मौसम में ही उस घर में जाती हैं। 

Read More मुंबई : सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बीएमसी बनाएगी डेडिकेटेड पोर्टल

सादगी और निवेश का अनोखा संगम
एक तरफ जहां अनुपम खेर ने भौतिक संपत्ति से दूर होकर किराए पर रहने का साहसिक फैसला लिया, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट ने इसे एक बेहतरीन निवेश के रूप में देखा. अनुपम खेर आज भी मुंबई में अपनी मां और परिवार के साथ एक किराए के अपार्टमेंट में खुशी-खुशी रहते हैं और उनका कहना है कि उन्हें इस फैसले पर कभी पछतावा नहीं हुआ.