मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती...

Mumbai: Renowned singer Asha Bhosle's health deteriorates; admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai.

मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती...

ऊषा मंगेशकर को जब यह ख़बर मिली तब वो पुणे में थीं और ख़बर मिलने‌ के बाद वह फ़ौरन मुंबई के लिए निकल गईं. एक पारिवारिक सूत्र ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी को यह भी बताया कि वह फेफड़ों और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से भी जूझ रही हैं.8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने 1943 में 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. वह 90 साल की उम्र तक गाती रहीं. उन्होंने हंसराज बहल, ओपी नैय्यर, मदन मोहन, आरडी बर्मन, इलैयाराजा, अनु मलिक से लेकर एआर रहमान तक के साथ काम किया.

मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बीबीसी मराठी को इसकी पुष्टि की है. 92 वर्षीय आशा भोसले का इलाज इमर्जेंसी मेडिकल सर्विसेज़ यूनिट में चल रहा है. वहीं उनकी छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी के सहयोगी रवि जैन से आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की है.

ऊषा मंगेशकर को जब यह ख़बर मिली तब वो पुणे में थीं और ख़बर मिलने‌ के बाद वह फ़ौरन मुंबई के लिए निकल गईं. एक पारिवारिक सूत्र ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी को यह भी बताया कि वह फेफड़ों और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से भी जूझ रही हैं.8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने 1943 में 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. वह 90 साल की उम्र तक गाती रहीं. उन्होंने हंसराज बहल, ओपी नैय्यर, मदन मोहन, आरडी बर्मन, इलैयाराजा, अनु मलिक से लेकर एआर रहमान तक के साथ काम किया.

Read More मुंबई : ऐरोली टोल नाका पर हिस्ट्री-शीटर ने पुलिस को टक्कर मारी, फरार आरोपी की तलाश तेज़

उन्होंने रफ़ी, मुकेश और किशोर से लेकर बॉय जॉर्ज और आदित्य नारायण तक के साथ गाया है. उन्हें 1995 में उस्ताद अली अकबर खां के साथ एल्बम के लिए ग्रैमी में नॉमिनेट किया जा चुका है. आशा भोसले ने 10,000 से ज़्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. संगीत से जुड़े मामलों के जानकर राजीव विजयकर ने साल 2023 में बीबीसी को बताया था, "आशा भोसले की ख़ासियत रही है कि वह वक़्त के साथ चलती हैं. कभी यह नहीं माना कि पुरानी ही चीज़ें अच्छी हैं. उनकी आवाज़ जितनी भजन में सूट होती है उतनी ही कैबरे में."

Read More मुंबई : महाराष्ट्र कैबिनेट ने एआई डिपार्टमेंट, महावितरण आईपीओ समेत 5 बड़े फैसलों को मंजूरी दी

वह कहते हैं, "विविधता उनकी ताक़त है और उन्हें यहां तक लेकर आई है. मसलन आप 'आगे भी जाने न तू...' गाना को देखें तो इसमें एक तरह का फ़लसफ़ा है, ये नाइट क्लब नंबर भी है. आशा के इस गाने में एक अजीब सा दर्द है. नाइट बार में फ़िल्माए गाने में इस तरह का भाव लाना मुश्किल काम है जो आशा भोसले कर पाईं."

Read More मुंबई-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 'पैन-पैन' कॉल के बाद पायलट ने उठाया कदम

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई;  अब जांच के घेरे में डेवलपर्स नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स
महाराष्ट्र : पुणे में जल संकट गहराया... मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी !
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना
मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल
कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !