मुंबई : रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, कोच जलकर खाक

Mumbai: Massive fire at railway workshop, coach gutted

मुंबई : रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, कोच जलकर खाक

माटुंगा इलाके में स्थित रेलवे वर्कशॉप में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सेंट्रल रेलवे के कोच मरम्मत वर्कशॉप में हुई, जहां रेलवे के डिब्बों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप परिसर में खड़ी एक कोच में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और धुआं दूर तक फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

मुंबई: माटुंगा इलाके में स्थित रेलवे वर्कशॉप में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सेंट्रल रेलवे के कोच मरम्मत वर्कशॉप में हुई, जहां रेलवे के डिब्बों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप परिसर में खड़ी एक कोच में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और धुआं दूर तक फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

 

Read More मुंबई : एनसीएलटी ने केनरा बैंक की पिटीशन पर मिट्सम एंटरप्राइजेज में सीआईआरपी शुरू किया 

अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए गए और आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को मौके पर तैनात किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार दोपहर सवा तीन बजे के आसपास रेलवे वर्कशॉप में खड़े एक एलएचबी स्लीपर कोच में आग लगने की खबर आई। दमकल विभाग को तुरंत घटना की सूचना दी गई। 4:00 बजते-बजते आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि कोच का करीब 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा आग में जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More मुंबई : चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद

इससे पहले 8 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में एक चलती ट्रेन में आग लग गई थी, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे आग लग गई, जो दिल्ली से जैसलमेर जा रही थी। यह घटना जैसलमेर के जेठा चंदन रेलवे स्टेशन के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही लोको पायलट को खतरा महसूस हुआ, उसने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को एक सुरक्षित जगह पर रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Read More मुंबई : डेटा ब्रीच के खतरे के बीच 40,000 से ज़्यादा साइबर सिक्योरिटी ऑडिट

जैसे ही ट्रेन रुकी, रेलवे स्टाफ ने तुरंत आग बुझाना शुरू कर दिया। फायर एक्सटिंग्विशर और दूसरे उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करके, स्टाफ ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। ट्रेन में सवार यात्रियों को कुछ समय के लिए घबराहट हुई। अधिकारियों ने आगे बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझने के बाद, ट्रेन ने जैसलमेर के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

Read More मुंबई : 100किलोमीट के ज्यादा का सफर, बेंगलुरु को पीछे छोड़ मुंबई बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई;  अब जांच के घेरे में डेवलपर्स नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स
महाराष्ट्र : पुणे में जल संकट गहराया... मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी !
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना
मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल
कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !