गोंदिया : शराब की दुकान बंद कराने की मांग पर ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Gondia: Villagers protest against police demanding closure of liquor shop

गोंदिया : शराब की दुकान बंद कराने की मांग पर ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक गांव के लोगों ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह मामला तब बढ़ गया जब पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संतोष डोनोडे को गिरफ्तार करने की कोशिश की।

गोंदिया : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक गांव के लोगों ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह मामला तब बढ़ गया जब पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संतोष डोनोडे को गिरफ्तार करने की कोशिश की।

 

Read More मुंबई: निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; दो बड़े नेता आज बीजेपी में शामिल होंगे

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से गांव में चल रही शराब की दुकान को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को 10 अप्रैल तक कार्रवाई का समय दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वे सड़क और रेल जाम करेंगे, यहां तक कि आत्मदाह तक का कदम उठाएंगे।  

Read More बीड़ : सस्पेंडेड पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कसाले ने गंभीर लगाए आरोप

जब पुलिस टीम संतोष डोनोडे को पकड़ने उनके घर पहुंची, तो गांव के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है।

Read More ठाणे : भतसा नदी में एक लड़के समेत तीन लोग डूब गए