मुंबई : अब आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज, जल्द पहुंचेगी मदद; पुलिस को मिली 1290 नई गाड़ियां

Mumbai: Emergency services will be faster, help will arrive sooner; police receive 1,290 new vehicles

मुंबई : अब आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज, जल्द पहुंचेगी मदद; पुलिस को मिली 1290 नई गाड़ियां

मुंबई में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस के बेड़े में 1290 नई गाड़ियों को शामिल किया गया है। इन वाहनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नरिमन पॉइंट स्थित मुरली देवरा चौक पर हरी झंडी दिखाकर किया। माना जा रहा है कि इससे मुंबई पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और कम होगा।

मुंबई : मुंबई में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस के बेड़े में 1290 नई गाड़ियों को शामिल किया गया है। इन वाहनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नरिमन पॉइंट स्थित मुरली देवरा चौक पर हरी झंडी दिखाकर किया। माना जा रहा है कि इससे मुंबई पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और कम होगा।

 

Read More  मुंबई : कंस्ट्रक्शन सेक्टर को राहत, खुदाई रॉयल्टी माफ और नॉन-एग्रीकल्चरल परमिशन ऑनलाइन ₹ 83.7 6 

5.30 मिनट से भी कम होगा रिस्पांस टाइम, हाईटेक गाड़ियों से लैस होगी मुंबई पुलिस
इस मौके पर गृह राज्य मंत्री योगेश कदम, मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई गाड़ियों में 657 दोपहिया और 633 चारपहिया वाहन शामिल हैं। चार पहिया वाहनों में स्कॉर्पियो और बड़े अर्मेनिया वाहन शामिल हैं, जो आधुनिक तकनीक से लैस हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस 100 और 112 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर औसतन 5.30 मिनट में मौके पर पहुंचती है। नई गाड़ियों के शामिल होने से यह समय और घटने की उम्मीद है। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा, क्योंकि आपात स्थिति में पुलिस तेजी से घटनास्थल तक पहुंचेगी।

Read More मुंबई : वानखेड़े मे होगा रवि शास्त्री के नाम का स्टैंड, मुंबई में सीएम फडणवीस के हाथों हुआ उद्घाटन 

हर पुलिस स्टेशन को मिलेंगी 10 गाड़ियां
मुंबई पुलिस आयुक्तालय के तहत 90 पुलिस स्टेशन काम कर रहे हैं। हर थाने को पांच बाइक, चार स्कॉर्पियो और एक बड़ा वाहन दिया जाएगा। यानी हर स्टेशन के पास कुल 10 नई गाड़ियां होंगी। इन चार पहिया वाहनों में जीपीएस सिस्टम, मोबाइल डेटा टर्मिनल और वाहन ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे कंट्रोल रूम से हर गाड़ी की निगरानी की जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत निर्देश दिए जा सकेंगे।

Read More मुंबई : मालाड से धारावी तक १५ ठिकानों पर छापे..१३.६९ लाख रुपए का माल जब्त, १६ गिरफ्तार

अपराध पर लगेगा लगाम
सरकार का कहना है कि इन वाहनों की मदद से अपराध की जांच तेज होगी और पीड़ितों को जल्दी न्याय मिल सकेगा। मुंबई पुलिस वाहन लॉन्च और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली मुंबईजैसे कदम शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। मुंबई जैसे बड़े महानगर में तेज और तकनीकी रूप से सक्षम पुलिसिंग की जरूरत हमेशा रहती है। ऐसे में 1290 नई गाड़ियों का शामिल होना सुरक्षा के लिहाज से बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Read More मुंबई : एमबीए छात्रों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा; एक सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज