मुंबई ; प्रदूषण को लेकर आदित्य ठाकरे का BMC पर हमला, बिश्नोई गैंग की धमकियों पर भी सरकार को घेरा

Mumbai: Aditya Thackeray attacks BMC over pollution, also criticises government over threats from Bishnoi gang

मुंबई ; प्रदूषण को लेकर आदित्य ठाकरे का BMC पर हमला, बिश्नोई गैंग की धमकियों पर भी सरकार को घेरा

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं. प्रदूषण से लेकर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर वो राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच नेता का बयान सामने आया है. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा.

मुंबई ; शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं. प्रदूषण से लेकर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर वो राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच नेता का बयान सामने आया है. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा. आदित्य ठाकरे ने कहा आज उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में एक बार फिर मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका को इस पर ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है. जिसका नतीजा ये हैं कि मुंबई के लोग लगातार प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. उन्हें प्रदूषण के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही.

 

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत फरवरी महीने की 1500 रुपये की किस्त महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी

बिश्नोई गैंग की धमकियों पर सरकार को घेरा
इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों पर भी सरकार को घेरा. दरअसल आज ही (मंगलवार, 24 फरवरी) को कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की बात सामने आई है. जिसको लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि क्या महाराष्ट्र में गृह मंत्री हैं या नहीं? या वे सिर्फ राजनीति में व्यस्त हैं?. 

Read More महाराष्ट्र : किसान सम्मान निधि के तौर पर मिलेंगे सालाना 15 हजार रुपये 

ठाकरे ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
आदित्य ठाकरे ने कहा कि इससे पहले एक विधायक पर गोली चली, कई सेलिब्रिटीज को धमकी भरे कॉल आए, आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सूबे में ड्रग्स का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है.उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार को जवाब देना चाहिए. 

Read More महाराष्ट्र : फडणवीस द्वारा दिया गया बयान अब विपक्ष के लिए हथियार बन गया; विपक्ष का मुख्यमंत्री को घेरने का प्रयास

‘राज्यसभा सीट पर हमारा दावा बरकरार’
इसके अलावा ठाकरे ने राज्यसभा सीट को लेकर कहा कि राज्यसभा सीट पर हमारा दावा बरकरार रहेगा. उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी में हम एक बड़ी पार्टी हैं और इंडिया गठबंधन के साथ लगातार एक स्थिर और प्रतिबद्ध सहयोगी के रूप में खड़े रहे हैं.

Read More पुणे के स्वर्गेट बस डिपो के सहायक परिवहन अधीक्षक और बस डिपो प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश