मुंबई : मुलुंड मेट्रो हादसा : वेल्डर की सरगर्मी से तलाश जारी

Mumbai: Mulund Metro accident: Hectic search continues for welder

मुंबई : मुलुंड मेट्रो हादसा : वेल्डर की सरगर्मी से तलाश जारी

मुलुंड में हुए मेट्रो हादसे मामले में पुलिस ने वेल्डर की सरगर्मी से तलाश जारी कर दी है। फरार वेल्डर को पकड़ने के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हादसे के आरोप में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उस वेल्डर की तलाश शुरू कर दी है, जिस पर १४ फरवरी को मुलुंड में मेट्रो ४ पैरापेट की दीवार गिरने से कुछ देर पहले एक जरूरी इंटरलॉकिंग हुक काटने का आरोप है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

मुंबई : मुलुंड में हुए मेट्रो हादसे मामले में पुलिस ने वेल्डर की सरगर्मी से तलाश जारी कर दी है। फरार वेल्डर को पकड़ने के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हादसे के आरोप में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उस वेल्डर की तलाश शुरू कर दी है, जिस पर १४ फरवरी को मुलुंड में मेट्रो ४ पैरापेट की दीवार गिरने से कुछ देर पहले एक जरूरी इंटरलॉकिंग हुक काटने का आरोप है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

 

Read More मुंबई: हत्या के प्रयास के मामले में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेने के आरोप में ठाणे एसीबी ने सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार 

मुलुंड पुलिस ने घटना की जांच के लिए क्राइम इंस्पेक्टर की अगुवाई में पांच लोगों की एक स्पेशल टीम बनाई है, साथ ही वेल्डर राम आशीष और एक और वॉन्टेड आरोपी साई सुरेश को ढूंढने के लिए दो टीमें महाराष्ट्र से बाहर भेजी गई हैं, जो कथित तौर पर हादसे के बाद भाग गए थे। सीनियर अधिकारियों ने कहा कि आशीष की आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिली थी। जांच करने वालों के मुताबिक, ठाणे के कलवा के रहने वाले आशीष को वेल्डर के तौर पर २२ साल से ज्यादा का अनुभव था। उसे मेट्रो का हिस्सा बनाने वाली सब-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी मिलन रोड बिल्डटेक ने काम पर रखा था।

Read More मुंबई शहर को मिलने वाला है पहला अंडरग्राउंड टनल 

शक है कि उसने स्ट्रक्चर गिरने से कुछ देर पहले दो पैरापेट सेगमेंट के बीच इंटरलॉक काट दिया था। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि वेल्डर ने किसके कहने पर इंटरलॉकिंग काटा था।
यह भी जानना चाहती है कि इंटरलाक काटने के बाद वेल्डर ने साइट सुपरवाइजर या संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी थी या नहीं।

Read More मुंबई: वाडीबंदर इलाके से 58.92 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू से संबंधित उत्पाद जब्त किए