मुंबई : 11 जनवरी को 'ठाकरे ब्रदर्स' के अगले दिन गरजेंगे फडणवीस-शिंदे, शिवाजी पार्क पर सिमट रहा मुंबई बीएमसी चुनाव
Mumbai: Fadnavis and Shinde will roar on January 11, the day after the Thackeray brothers, Mumbai BMC elections are narrowing down to Shivaji Park.
मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर हैं लेकिन मुंबई में चुनावों के बाद किसी पार्टी का मेयर बैठेगा। इसका फैसला होने से पहले चुनाव प्रचार ऐतिहासिक शिवाजी पार्क पर सिमटता दिख रहा है। मुंबई के शिवाजी पार्क से बीएमसी ऑफिस की दूरी सिर्फ 2.4 किलोमीटर ही है। बीएमसी चुनावों के प्रचार के अंतिम राउंड पर ठाकरे ब्रदर्स (उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे) इसी ग्राउंड पर एक बड़ी सभा करेंगे। इस सभा पर हर किसी की नजरें टिकी हैं, तो वहीं ठाकरे भाईयों के अगले दिन बीजेपी ने अपनी संयुक्त सभा भी इस मैदान पर रख दी है।
मुंबई: मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर हैं लेकिन मुंबई में चुनावों के बाद किसी पार्टी का मेयर बैठेगा। इसका फैसला होने से पहले चुनाव प्रचार ऐतिहासिक शिवाजी पार्क पर सिमटता दिख रहा है। मुंबई के शिवाजी पार्क से बीएमसी ऑफिस की दूरी सिर्फ 2.4 किलोमीटर ही है। बीएमसी चुनावों के प्रचार के अंतिम राउंड पर ठाकरे ब्रदर्स (उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे) इसी ग्राउंड पर एक बड़ी सभा करेंगे। इस सभा पर हर किसी की नजरें टिकी हैं, तो वहीं ठाकरे भाईयों के अगले दिन बीजेपी ने अपनी संयुक्त सभा भी इस मैदान पर रख दी है। पहले भी शिवाजी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का केंद्र रहा है लेकिन 2026 के बीएमसी चुनावाें के आखिरी दौर का हाईवोल्टेज चुनाव प्रचार इसी मैदान पर होगा।
शिवाजी मैदान में निर्णायक जंग
अभी जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 11 जनवरी को ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की संयुक्त सभा होगी। हालांकि इसी दिन भारत और न्यूजीलैंड का एक दिवासीय मैच है जो गुजरात के वडोदरा में खेला जाएगा, लेकिन इसके बाद भी बीएमसी चुनाव प्रचार के अंतिम राउंड में ठाकरे भाई बीएमसी की सत्ता रखने के लिए कौन सा नया ब्राह्मस्त्र चलाते हैं, इस पर सभी की निगाहें लगी हैं। 11 को होनेवाली ठाकरे भाईयों की सभा के बाद बीजेपी की ज्वाइंट सभा 12 को होने की बात कही जा रही है। बीएमसी चुनावों के लिए 13 जनवरी को प्रचार खत्म हो जाएगा।
क्या फिर चलेंगे शब्दों के बाण?
ठाकरे ब्रदर्स की सभा के बीच 12 जनवरी को शिवाजी पार्क मैदान कार्यक्रम करने की जानकारी राजनीति गरमा दी है। इस सभा में महायुति अपना शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर 11 को ठाकरे भाई गरजते हैं तो इस सभा में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे जरूरी पलटवार कर सकते हैं। ऐसे में राज और उद्धव के शब्द बाण पर बीजेपी-शिवसेना पलटवार कर सकते है। बीएमसी चुनावों के 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे अगले दिन यानी 16 जनवरी को आएंगे। ठाकरे भाईयों ने पहले मुंबई में कई ग्रैंड रैली की योजना बनाई थी। अब उन्होंने सिर्फ शिवाजी पार्क में एक रैली करने का फैसला किया है।


