मुंबई : प्रदूषण के खिलाफ एमपीसीबी का बड़ा एक्शन, 4 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट किया बंद,₹1.89 करोड़ वसूला जुर्माना

Mumbai: MPCB takes major action against pollution, shuts down 4 ready-mix concrete plants, collects ₹1.89 crore in fines

मुंबई : प्रदूषण के खिलाफ एमपीसीबी का बड़ा एक्शन, 4 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट किया बंद,₹1.89 करोड़ वसूला जुर्माना

मुंबई और उसके आसपास बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर, एमपीसीबी ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम और सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में, मुंबई महानगर क्षेत्रीय क्षेत्र में रेडी मिक्स कंक्रीट संयंत्रों की जांच के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया और चार आरएमसी संयंत्रों को बंद करवा दिया गया है। 

 

मुंबई : मुंबई और उसके आसपास बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर, एमपीसीबी ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम और सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में, मुंबई महानगर क्षेत्रीय क्षेत्र में रेडी मिक्स कंक्रीट संयंत्रों की जांच के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया और चार आरएमसी संयंत्रों को बंद करवा दिया गया है। 

 

Read More गोवंडी : शिवाजी नगर पुलिस को तन्ना की गिरफ्तारी में तेज कार्रवाई के लिए सलाम!

दरअसल, मुंबई महानगर प्रादेशिक क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से एमपीसीबी ने इन विशेष उड़ान दस्तों का गठन किया।बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम और सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इन टीमों को आरएमसी प्लांटों और बड़े निर्माण स्थलों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आठ दिनों में 163 आरएमसी प्लांटों की जांच पिछले आठ दिनों के दौरान उड़नदस्तों ने एमएमआर क्षेत्र में 163 आरएमसी प्लांटों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, खामियां पाए जाने के बाद नवी मुंबई-तुर्भे स्थित दीपक स्टोन कंपनी, क्रिस्टल कंक्रीट इन्फ्रा, सलोनी कंस्ट्रक्शन और भिवंडी स्थित फोम रॉक एलएलपी सहित चार आरएमसी संयंत्रों को बंद कर दिया गया। ₹1.89 करोड़ का बैंक गारंटी जुर्माना वसूला गया निरीक्षण अभियान के दौरान कई अन्य प्लांटों पर भी कार्रवाई की गई। पर्यावरण नियमों का पालन न करने पर वहीं, 59 संयंत्रों को प्रस्तावित तथा 34 को अंतरिम निर्देश जारी किए गए। पर्यावरण संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर मुंबई के 24, कल्याण के 1 और नवी मुंबई के 10, कुल 35 आरएमसी संयंत्रों से ₹1.89 करोड़ का बैंक गारंटी जुर्माना वसूला गया। 

Read More भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

निर्माण प्रोजेक्‍ट भी जांच के दायरे में आरएमसी प्लांटों के साथ-साथ उड़ान दस्तों ने 108 बड़ी निर्माण परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। इनमें से दो परियोजनाओं में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया गया। दिसंबर से जारी अभियान में करोड़ों की वसूली दिसंबर माह से अब तक एमपीसीबी द्वारा कुल 196 आरएमसी प्लांटों की जांच की जा चुकी है, जिसके परिणामस्वरूप ₹3.59 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान मुंबई महानगर क्षेत्र में लगातार और सघन रूप से जारी है।

Read More पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 

दंड के साथ सुधार पर भी फोकस एमपीसीबी के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह उड़नदस्तों की दैनिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उनका जोर केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों द्वारा तुरंत प्रभावी तकनीकी नियंत्रण उपाय अपनाने पर भी है। वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर एमपीसीबी का संकल्प एमपीसीबी अध्यक्ष सिद्धेश कदम ने स्पष्ट किया कि बोर्ड मुंबई की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त उड़ान दस्तों का गठन कर कार्रवाई को और तेज़ किया जाएगा।

Read More मुंबई : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई JCB, चालक की तलाश में जुटी पुलिस