मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे

Mumbai: Voting on January 15; counting of votes on January 16; elections will be held for a total of 2,869 seats in 29 municipal corporations; 3.48 crore voters will be eligible to cast their votes.

मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे

राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों में करीब 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।


मुंबई : राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों में करीब 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

 

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच डंकी रूट से भेजे गए 80 भारतीयों को करेगी लोकेट 

तारीखों के एलान के साथ बढ़ेगी राजनीति
बीएमसी चुनाव को राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। 2017 में महानगर में हुए पिछले निकाय चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा था और उसे केवल 30 सीटें ही मिली थीं। बीते दिनों महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने एलान किया था कि पार्टी बीएमसी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी और सभी 227 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Read More मुंबई :  मोबाइल फोन को लेकर बेरहमी से पीट पीटकर हत्या; मामला दर्ज 

चुनाव प्रक्रिया के तहत
नामांकन दाखिल करने की शुरुआत: 23 दिसंबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 30 दिसंबर
नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी
चुनाव चिन्ह आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची: 3 जनवरी
मतदान की तारीख: 15 जनवरी
मतगणना: 16 जनवरी

Read More धारावी स्लम के पुनर्विकास; प्रोजेक्ट को रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

महायुति मुंबई में चुनाव लड़ेगी- फडणवीस
वहीं बीएमसी चुनावों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'महायुति मुंबई में चुनाव लड़ेगी और हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए, जनता एक बार फिर मुंबई को नगर निगम के रूप में हमें सौंप देगी, यह मेरा विश्वास है।' उन्होंने आगे कहा, 'अजित पवार और हम पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में एक साथ चुनाव नहीं लड़ सकते। हम दोनों राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं और जानते हैं कि अगर हम एक साथ चुनाव लड़ते हैं, तो इससे किसी तीसरे दल को फायदा होगा, और हम ऐसा होने नहीं देना चाहते। हम एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह एक सौहार्दपूर्ण मुकाबला होगा।'

Read More मुंबई:  ड्रग्स का काला धंधा; 6 लोग गिरफ्तार