मुंबई: जोगेश्वरी वेस्ट के जेएमएस बिजनेस सेंटर में भीषण आग; कॉर्पोरेट ऑफिस की करोड़ों की संपत्ति हुई खाक, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं

Mumbai: Massive fire at JMS Business Centre in Jogeshwari West; corporate office property worth crores destroyed; fire brigade teams rush to the scene.

मुंबई: जोगेश्वरी वेस्ट के जेएमएस बिजनेस सेंटर में भीषण आग; कॉर्पोरेट ऑफिस की करोड़ों की संपत्ति हुई खाक, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं

मुंबई के आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार को जोगेश्वरी वेस्ट इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की यह घटना JMS बिजनेस सेंटर में लगी। इसके बाद तुरंत दमकल को सूचना दी गई। आग बिजनेस सेंटर की ऊपरी हिस्से में लगी। टॉप फ्लोर में आग लगने के बाद लोग फंस गए। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लोग बिल्डिंग में मौजूद दिख रहे हैं। दमकल द्वारा आग को बुझाया जा रहा है। आग बिजनेस सेंटर में कैसे लगी। अभी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

मुंबई: मुंबई के आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार को जोगेश्वरी वेस्ट इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की यह घटना JMS बिजनेस सेंटर में लगी। इसके बाद तुरंत दमकल को सूचना दी गई। आग बिजनेस सेंटर की ऊपरी हिस्से में लगी। टॉप फ्लोर में आग लगने के बाद लोग फंस गए। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लोग बिल्डिंग में मौजूद दिख रहे हैं। दमकल द्वारा आग को बुझाया जा रहा है। आग बिजनेस सेंटर में कैसे लगी। अभी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

Read More मुंबई: पशु तस्करों का पीछा किया और सात भैंस के बछड़ों को बचाया; काशीगांव पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज

दिवाली पर हुई थी छह की मौत
मुंबई में आगजनी की यह बड़ी घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) के वाशी और कामोठे में आग से 6 लोगों की मौत हुई है। नवी मुंबई में भीषण अग्निकांड से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। घर में आग 2 सिलेंडर फटने से भड़की थी।

Read More मुंबई: गोरेगांव इलाके में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म 

वाशी में आग कॉम्पलेक्स की 10वीं मंजिल पर लगी थी। इसके बाद आग 11वीं और 12 मंजिल तक फैल गई थी। मुंबई अक्सर आगजनी की घटनाओं और अपर्याप्त इंतजामों को लेकर कई बार बॉम्बे हाईकोर्ट नाराजगी व्यक्त कर चुका है।

Read More ऐतिहासिक ठाणे स्टेशन पर 11 मंजिली रेलवे इमारत के निर्माण का काम शुरू; बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी