मुंबई : बारिश रहेगी जारी… अक्टूबर में खूब बरसेंगे बादल

Mumbai: Rain will continue… it will rain heavily in October

मुंबई : बारिश रहेगी जारी… अक्टूबर में खूब बरसेंगे बादल

चार महीने का मानसून सीजन  मंगलवार 30 सितंबर को समाप्त हो गया, इस अवधि के दौरान देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में पिछले पंद्रह दिनों से जारी बारिश का कहर अब थमता दिखाई दे रहा है। सैकड़ों गांवों में बाढ़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने अक्टूबर 2025 महीने को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में राज्यवासियों को आमतौर पर महसूस होने वाली तपिश और उमस यानी ‘अक्टूबर हीट’ का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बजाय, पूरे महीने सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

मुंबई : चार महीने का मानसून सीजन  मंगलवार 30 सितंबर को समाप्त हो गया, इस अवधि के दौरान देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में पिछले पंद्रह दिनों से जारी बारिश का कहर अब थमता दिखाई दे रहा है। सैकड़ों गांवों में बाढ़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने अक्टूबर 2025 महीने को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में राज्यवासियों को आमतौर पर महसूस होने वाली तपिश और उमस यानी ‘अक्टूबर हीट’ का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बजाय, पूरे महीने सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

 

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

आईएमडी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में अक्टूबर महीने में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र में अक्टूबर महीने में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है।
दरअसल, दक्षिण पश्चिम मानसून ने इस बार सामान्य से करीब एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे दी और अब राज्य से देरी से लौटेगा। सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं कई जगह भूस्खलन और अतिवृष्टि की घटनाओं ने भी परेशानी बढ़ाई।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

बारिश का जोर यहां रहेगा ज्यादा
मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में पूरे महाराष्ट्र में औसत से अधिक बारिश होगी, लेकिन कोकण और मध्य महाराष्ट्र में और ज्यादा बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
देशभर में जून से सितंबर के बीच 108% बारिश दर्ज की गई है। मराठवाड़ा में तो यह आंकड़ा और भी चौंकाने वाला है, जहां इन चार महीनों में औसत से 139% ज्यादा वर्षा हुई। अकेले सितंबर महीने में यहाँ सामान्य से 215% और अगस्त में 169% अधिक बारिश दर्ज की गई।

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

अक्टूबर हीट से राहत
आमतौर पर मानसून की वापसी के दौरान आसमान साफ हो जाता है, जिससे तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। जमीन की नमी और दिन में उमस भरी गर्मी के कारण लोग अक्टूबर हीट का सामना करते हैं। लेकिन इस बार सितंबर में हुई जोरदार बारिश ने तस्वीर बदल दी है। मिट्टी में पर्याप्त नमी और बादलों की मौजूदगी की वजह से अक्टूबर की चिलचिलाती धूप महसूस नहीं होगी। इस तरह, महाराष्ट्र के लोगों के लिए यह अक्टूबर राहत लेकर आएगा।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

दिसंबर तक सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी
जून से सितंबर तक का चार महीने का मानसून सीजन आज 30 सितंबर को आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया। इस अवधि में देशभर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश भागों में अक्टूबर से दिसंबर तक सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, देश में अक्टूबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है, जो दीर्घावधि औसत 75.4 मिलीमीटर से 115 प्रतिशत अधिक है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन