मुंबई : म्हाडा ने किया नागरिकों को तकनीक से जोड़ते हुए ‘म्हाडासाथी’ एआई चैटबॉट सेवा लॉन्च

Mumbai: MHADA launches 'MHADASathi' AI chatbot service, connecting citizens with technology

मुंबई : म्हाडा ने किया नागरिकों को तकनीक से जोड़ते हुए ‘म्हाडासाथी’ एआई चैटबॉट सेवा लॉन्च

महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने एक बार फिर नागरिकों को तकनीक से जोड़ते हुए ‘म्हाडासाथी’ एआई चैटबॉट सेवा लॉन्च की है। इसका शुभारंभ म्हाडा के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने किया। ‘म्हाडासाथी’ चैटबॉट अब नागरिकों को घर बैठे ही सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा। पहले चरण में यह सेवा म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और जल्द ही मोबाइल ऐप पर भी लाई जाएगी। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं रहेगी। 

मुंबई : महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने एक बार फिर नागरिकों को तकनीक से जोड़ते हुए ‘म्हाडासाथी’ एआई चैटबॉट सेवा लॉन्च की है। इसका शुभारंभ म्हाडा के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने किया। ‘म्हाडासाथी’ चैटबॉट अब नागरिकों को घर बैठे ही सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा। पहले चरण में यह सेवा म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और जल्द ही मोबाइल ऐप पर भी लाई जाएगी। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं रहेगी। 

 

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

चैटबॉट मराठी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें म्हाडा के सभी नौ मंडलों से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर आसानी से मिल जाएगी। साथ ही इसमें वॉइस-बेस्ड फीचर भी है, जिससे संवाद और सरल हो जाएगा। ख़ास बात ये है कि मुंबई में घरों की लॉटरी के आवेदन के समय आने वाली सभी समस्याओं में म्हाडा का ये  एआई चैटबॉट आवेदन करने वालों की मदद करेगा।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

सपनों का घर पाने में मदद
इस चैटबॉट के जरिए लोग लॉटरी सिस्टम, आवेदन की स्थिति, निविदा, आवासीय प्रोजेक्ट्स और नए नियमों से जुड़ी जानकारी तुरंत हासिल कर सकेंगे। यानी अब नागरिकों को पारदर्शिता और समय की बचत दोनों मिलेंगी।  संजीव जयसवाल ने बताया कि नागरिक सुविधा केंद्र पर लोगों का प्रतीक्षा समय घटाकर अब मात्र 7–8 मिनट कर दिया गया है। दस्तावेज़ स्कैनिंग सुविधा से प्रक्रिया और आसान हुई है। अगले चरण में नागरिक अपने दस्तावेज़ घर बैठे ही ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

Read More ठाणे: हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन