मुंबई : शरीर में छिपाया सोना, बैंकॉक ले जा रहा था विदेशी पैसा, मुंबई एयरपोर्ट पर तस्कर ऐसे धरा गया

Mumbai: Hiding gold in his body, he was taking foreign currency to Bangkok, this is how the smuggler was caught at Mumbai airport

मुंबई : शरीर में छिपाया सोना, बैंकॉक ले जा रहा था विदेशी पैसा, मुंबई एयरपोर्ट पर तस्कर ऐसे धरा गया

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग (जोन-III) को बड़ी कामयाबी मिली है. कस्टम विभाग ने 10 सितंबर 2025 को सोना, विदेशी करेंसी और डायमंड जड़े गहनों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की, जिसमें एक यात्री को भी गिरफ्तार किया गया है. 

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग (जोन-III) को बड़ी कामयाबी मिली है. कस्टम विभाग ने 10 सितंबर 2025 को सोना, विदेशी करेंसी और डायमंड जड़े गहनों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की, जिसमें एक यात्री को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

Read More मुंबई इंफ्रा अपडेट: विद्याविहार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, सेफ्टी टेस्ट के बाद 8 सितंबर के बाद खुल सकता है फ्लाईओवर्

शरीर के अंदर छिपाए सोने के टुकड़े
दुबई से मुंबई आ रहे एक यात्री को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया. जांच में उसके शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए 24 कैरेट सोने के टुकड़े मिले. इनका वजन 0.689 किलो और कीमत करीब 66.43 लाख रुपये आंकी गई है. कस्टम्स अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read More पालघर: कोर्ट का बड़ा फैसला 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा

विदेशी करेंसी, सोने-हीरे के गहने जब्त
 वहीं दूसरे मामले में इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री के पास से विदेशी करेंसी (भारतीय रुपये में करीब 35.92 लाख के बराबर), साथ ही हीरे जड़ी सोने का अंगूठी और कान के झुमके बरामद किए गए. इनकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये है. सामान यात्री के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया था. मुंबई कस्टम विभाग ने दोनों मामलों में बरामद सोना, करेंसी और गहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Read More मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा कदम ब्लड बैंकों के लिए पहली बार आए नए दिशा निर्देश

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News