मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने की जरांगे से भावुक अपील 

Mumbai: Maharashtra government's Minister of State for Home Yogesh Kadam made an emotional appeal to Kijrange

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने की जरांगे से भावुक अपील 

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने जरांगे से भावुक अपील की है। रविवार को मनोज जरांगे का अनशन तीसरे दिन में प्रवेश कर गया, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के साथ उनकी बातचीत अब तक बेनतीजा रही है। जरांगे ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है कि वह मराठा समुदाय के धैर्य की परीक्षा न ले। उनके समर्थन में हजारों लोग आजाद मैदान में जुटे हैं, जिससे माहौल में तनाव दिख रहा है।

मुंबई : मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने जरांगे से भावुक अपील की है। रविवार को मनोज जरांगे का अनशन तीसरे दिन में प्रवेश कर गया, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के साथ उनकी बातचीत अब तक बेनतीजा रही है। जरांगे ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है कि वह मराठा समुदाय के धैर्य की परीक्षा न ले। उनके समर्थन में हजारों लोग आजाद मैदान में जुटे हैं, जिससे माहौल में तनाव दिख रहा है।

 

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

उन्होंने कहा, “आप अपने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर अडिग हैं। हम आपसे यह नहीं कहेंगे कि आप अपना रुख बदलें, लेकिन समाज को आपके जैसे कार्यकर्ता और नेता की बेहद जरूरत है, इसलिए सबसे पहले आपको अपनी तबीयत का ख्याल रखना चाहिए।” कदम ने कहा, “सर सलामत तो पगड़ी पचास। आपका स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है। यह आंदोलन जरूर सफल होगा और इसे खत्म करने के लिए हमारी सरकार की ओर से सौ प्रतिशत सहयोग दिया जा रहा है।”

Read More संजय राउत के बीएमसी चुनाव से जुड़े बयान से माहौल गर्म

योगेश कदम ने यह भी याद दिलाया कि महायुती सरकार ने पहले भी मराठा समाज को न्याय दिलाया है। उन्होंने कहा, “देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए मराठा समाज को न्याय मिला। एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में भी न्याय मिला और आज भी हम उसी तरह सहयोग की भूमिका में हैं। सरकार मराठा समाज के साथ है और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।"  

Read More महाराष्ट्र : मंत्रिमंडल का विस्तार... शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन