मुंबई : जरांगे के मराठा आंदोलन का दूसरा दिन, मुंबई में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका

Mumbai: Jarang's Maratha movement is on the second day, life in Mumbai is likely to be badly affected

 मुंबई : जरांगे के मराठा आंदोलन का दूसरा दिन, मुंबई में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग रहे मनोज जरांगे पाटिल ने आजाद मैदान में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जरांगे के शुक्रवार सुबह मुंबई में दाखिल होने पर देश की आर्थिक राजधानी के ट्रैफिक का दम फूल गया। सड़कों प मराठा क्रांति मोर्चा की गाड़ियों ने तमाम सड़कों को जाम कर दिया। जरांगे पाटिल ने मांगे पूरी होने तक उठने से मना कर दिया है।

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग रहे मनोज जरांगे पाटिल ने आजाद मैदान में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जरांगे के शुक्रवार सुबह मुंबई में दाखिल होने पर देश की आर्थिक राजधानी के ट्रैफिक का दम फूल गया। सड़कों प मराठा क्रांति मोर्चा की गाड़ियों ने तमाम सड़कों को जाम कर दिया। जरांगे पाटिल ने मांगे पूरी होने तक उठने से मना कर दिया है। वह आजाद मैदान में बैठे हैं तो बीड से आजाद मैदान की तरफ जाने वाली तरफ सड़कों पर मराठा क्रांति मोर्चा के प्रदर्शनकारियों का हुजूम है। मुंबई की बीएमसी बिल्डिंग के बार सड़क भगवा चोपियों से पट गई। मुंबई के आजाद मैदान में बारिश के बीच जरांगे के समर्थक डटे हुए है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

 

Read More मुंबई : विभागों के आवंटन को लेकर कुछ नेताओं में नाराजगी 

तमाम रास्तों पर तगड़ा जाम
बड़े पैमाने पर मराठा प्रदर्शनकारियों के मुंबई में दाखिल होने सड़कों पर जाम की स्थिति है। मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल से सरकार ने बातचीत की पेशकश की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने मराठा के पक्ष में फैसले लिए हैं। विपक्ष के द्वारा आलोचना किए जाने पर फडणवीस ने कहा कि विपक्ष कोई एक फैसला दिखा दे। मुंबई पहुंचे प्रदर्शनकारियों का कई जगह पर पुलिस भी टकराव हुआ है। जरांगे ने समर्थकों से अपील की है कि वे शांति पूर्वक प्रदर्शन करें।

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

मनोज दादा संघर्ष करो
मनोज जरांगे पाटिल के मुंबई के आजाद मैदान पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कूच कर रहे हैं। वह नारेबाजी के साथ मनोज जरांगे पाटिल का हौसला बढ़ा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर मराठा समुदाय के कई विधायक मनोज जरांगे पाटिल से मिलने के लिए आजाद मैदान पहुंच रहे हैं। जरांगे पाटिल विधायकों से एक-एक करके मिल रहे हैं।

Read More नवी मुंबई  के कलंबोली में एक डॉक्टर से फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी 

मुंबई में मराठा प्रदर्शनकारियों के दाखिल होने के साथ बारिश भी हो रही है। आईएमडी ने आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है, इधर भारी बारिश के बीच अंधेरी सबसे को बंद कर दिया गया है। अंधेरी सबवे (अंधेरी पश्चिम) में ढाई फीट बारिश का पानी जमा हो गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यातायात को गोखले ब्रिज मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

जरांगे के सामने फडणवीस सरकार नरम
महाराष्ट्र सरकार जरांगे के सामने नरम नजर आ रही है। फडणवीस सरकार में सीनियर मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि सरकार मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है।

मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़
मनोज जरांगे के आजाद मैदान पहुंचने के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के साथ तमाम स्टेशनों पर भीड़ है। बड़ी संख्या में मुंबई के सीमावर्ती जिलों से मराठा प्रदर्शनकारी मुंबई पहुंच रहे हैं। प्रदर्शकारियों की बड़ी भीड़ बीएमसी ऑफिस के साथ मंत्रालय बिल्डिंग के बार भी जमा हुई। उन्होंने नारेबाजी भी की।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News