मुंबई में BMC चुनावों से पहले एक नया विवाद... बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने को लेकर दिखाई सख्ती

A new controversy before the BMC elections in Mumbai... Bombay High Court shows strictness regarding feeding pigeons

मुंबई में BMC चुनावों से पहले एक नया विवाद...  बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने को लेकर दिखाई सख्ती

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मंगलवार को एक मीटिंग बुलाई। सीएम ने कहा कि BMC कबूतरों को सीमित दाना खिलाएगी। बुधवार को कबूतरखाने पर तिरपाल ढका था। आरोप है कि नाराज जैन समुदाय ने तिरपाल की शीट फाड़ दी और कबूतरों को दाना खिलाया। BMC ने उन लोगों को दाना खिलाने से रोकने के लिए फिर से तिरपाल की शीट लगाई।

मुंबई : महाराष्ट्र में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इधर मुंबई में BMC चुनावों से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद है कबूतरों को दाना खिलाने को लेकर। मुद्दा सियासी हो गया है और अब इसे स्थानीय बनाम बाहरी बना दिया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने को लेकर सख्ती दिखाई है। चौराहों पर ऐसी जगहों पर बंद करने का आदेश दिया, जहां लोग कबूतरों को दाना डालते हैं।

इसी बीच जैन और गुजराती समुदाय के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने दादर कबूतरखाना में कबूतरों को दाना खिलाने के लिए ढके गए तिरपाल की शीट को फाड़ दिया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने पर रोक लगाई है। हाई कोर्ट ने यह रोक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण लगाई है। हाई कोर्ट ने यहां तक आदेश दिया कि अगर कोई कबूतरों को दाना डाले तो उसे पकड़कर जेल भेज दें। बीएमसी ने हाई कोर्ट के आदेश पर कबूतरखाने के ऊपर एक तिरपाल की शीट लगाई है।

कबूतरों को दाना खिलाने की पाबंदी का विरोध जैन समुदाय और पशु अधिकार कार्यकर्ता कर रहे हैं। उनका कहना है कि कबूतरों को दाना खिलाने का कोई दूसरा तरीका निकालें नहीं तो पक्षी भूखे मर जाएंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मंगलवार को एक मीटिंग बुलाई। सीएम ने कहा कि BMC कबूतरों को सीमित दाना खिलाएगी। बुधवार को कबूतरखाने पर तिरपाल ढका था। आरोप है कि नाराज जैन समुदाय ने तिरपाल की शीट फाड़ दी और कबूतरों को दाना खिलाया। BMC ने उन लोगों को दाना खिलाने से रोकने के लिए फिर से तिरपाल की शीट लगाई।

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश