मुंबई : गणेश मंडल के लिए सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्डा खोदा तो लगेगा 15 हजार दंड !

Mumbai: If you dig a pit on the cement concrete road for Ganesh Mandal, you will be fined Rs 15,000!

मुंबई : गणेश मंडल के लिए सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्डा खोदा तो लगेगा 15 हजार दंड !

मनपा प्रशासन ने इसीलिए अनधिकृत खुदाई को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। गणेश मंडलों की सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने मनपा के इस निर्णय का विरोध किया है। समिति ने मांग की है कि पंडाल निर्माण के लिए जमीन में गड्ढे खोदने पर लगाया गया 15,000 का नया जुर्माना वापस लिया जाए। समिति ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी शुल्क शुल्क और टैक्स माफ किए थे। इसलिए वर्तमान सरकार को भी वही करना चाहिए। साथ ही समिति ने गणेशोत्सव को हाल ही में मिले "राज्य महोत्सव" के दर्जे का हवाला भी दिया। समिति ने गणेश मंडलों से भी कहा है। कि संभव हो सके तो सीमेंट कंक्रीट रोड पर खुदाई न करें। सीमेंट कंक्रीट रोड पर मंडप बनाने के दौरान नई तकनीकी का उपयोग करें, जिससे बिना गड्ढे मंडप बनाया जा सकें।

मुंबई : मनपा प्रशासन ने गणेश मंडलों को मंडप बनाने के दौरान सीमेंट कंक्रीट रोड की खुदाई करने पर रोक लगाई है। मंडल को सीमेंट कंक्रीट रोड पर टीन के डिब्बे में मिट्टी भर कर मंडप बनाया जाए जिससे सड़क पर गड्ढे नहीं हों। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्डा खोदने पर लगने वाला दंड भी 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति गड्डा कर दिया।

बता दें कि मनपा प्रशासन ने मुंबई में सड़क को गड्डा मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर सीमेंट कंक्रीट करने का निर्णय लिया। मुंबई में आज मुख्य रास्ते छोड़कर अंदर की सड़कों को भी सीमेंट कंक्रीट किया जा रहा है। इन सड़कों पर दोबारा खुदाई न हो इसके लिए मनपा ने कठोर नियम बना रही है। मनपा ने गणेशोत्सव के दौरान सड़कों पर बनने वाले मंडपों को भी किसी तरह की खुदाई करने पर रोक लगाई है।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

मनपा प्रशासन ने गणेश मंडलों के लिए नई गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्ढे किए तो 15 हजार प्रति गड्डा दंड लगेगा। मनपा अभी तक गणेश मंडलों पर प्रति गड्ढे का 2 हजार का दंड लगाती थी। मनपा अधिकारियों ने बताया कि पहले का जुर्माना ज्यादा प्रभावशाली नहीं था क्योंकि अधिकांश मंडल सार्वजनिक होने के कारण और गणेशोत्सव त्यौहार धार्मिक होने के कारण उन पर दंड नहीं लगाया जा सकता था। मनपा का कहना है कि सीमेंट कंक्रीट रोड बनाने का खर्च डांबर के रोड से काफी अधिक है। कंक्रीट सड़कें दोबारा बनाने का खर्च भी अधिक होगा, जिसके चलते दंड बढ़ाया जा रहा है।

मनपा प्रशासन ने इसीलिए अनधिकृत खुदाई को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। गणेश मंडलों की सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने मनपा के इस निर्णय का विरोध किया है। समिति ने मांग की है कि पंडाल निर्माण के लिए जमीन में गड्ढे खोदने पर लगाया गया 15,000 का नया जुर्माना वापस लिया जाए। समिति ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी शुल्क शुल्क और टैक्स माफ किए थे। इसलिए वर्तमान सरकार को भी वही करना चाहिए। साथ ही समिति ने गणेशोत्सव को हाल ही में मिले "राज्य महोत्सव" के दर्जे का हवाला भी दिया। समिति ने गणेश मंडलों से भी कहा है। कि संभव हो सके तो सीमेंट कंक्रीट रोड पर खुदाई न करें। सीमेंट कंक्रीट रोड पर मंडप बनाने के दौरान नई तकनीकी का उपयोग करें, जिससे बिना गड्ढे मंडप बनाया जा सकें।

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत