मुंबई : चार साल में 427 पुलिसकर्मियों की मौत; 75 पुलिसकर्मियों को दिल का दौरा; 25 पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की

Mumbai: 427 policemen died in four years; 75 policemen had heart attacks; 25 policemen committed suicide

मुंबई : चार साल में 427 पुलिसकर्मियों की मौत; 75 पुलिसकर्मियों को दिल का दौरा; 25 पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की

बीते चार साल में 427 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। 75 पुलिसकर्मियों को दिल का दौरा पड़ा है। 25 पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस (स्कॉटलैंड यार्ड) के बाद मुंबई पुलिस को दुनिया में दूसरे नंबर की पुलिस माना जाता है, लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में पिछले चार वर्षों में 427 पुलिसकर्मियों की असामयिक मौत होने का चौंकाने वाला सच सामने आया है।

मुंबई : बीते चार साल में 427 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। 75 पुलिसकर्मियों को दिल का दौरा पड़ा है। 25 पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस (स्कॉटलैंड यार्ड) के बाद मुंबई पुलिस को दुनिया में दूसरे नंबर की पुलिस माना जाता है, लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में पिछले चार वर्षों में 427 पुलिसकर्मियों की असामयिक मौत होने का चौंकाने वाला सच सामने आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई में वर्ष 2022 से जून 2025 के बीच 427 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौत हुई है। इनमें से 25 ने आत्महत्या की है, जबकि 75 पुलिसकर्मियों का हृदयाघात से निधन हुआ। वहीं, छह लोगों की कैंसर के कारण मौत हुई।

 

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में कोई जांच नहीं की गई
सीएम ने विधान परिषद में दिए जवाब में कहा कि इन पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में कोई जांच नहीं की गई, क्योंकि उनके रिश्तेदारों ने कोई संदेह नहीं जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 150 दिवसीय योजना कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों की अनुकंपा भर्ती से संबंधित सभी मामलों को मिशन मोड पर हल किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों को आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में शिवसेना के सुनील शिंदे की जांच की मांग पर यह जवाब दिया है। 

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के लिए 8 घंटे का ड्यूटी कॉन्सेप्ट लागू
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में 8 घंटे की ड्यूटी का कॉन्सेप्ट लागू है। कभी-कभी त्योहारों या बंदोबस्त के दौरान पुलिसवालों को ज्यादा ड्यूटी करनी पड़ती है, लेकिन पुलिस की 8 घंटे की ड्यूटी अब स्थिर हो गई है। साथ ही, पुलिस को साप्ताहिक अवकाश देना शुरू कर दिया गया है।

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला