मुंबई: चुनाव आयोग से मनसे पर प्रतिबंध लगाने की मांग !

Mumbai: Demand to Election Commission to ban MNS!

मुंबई: चुनाव आयोग से मनसे पर प्रतिबंध लगाने की मांग !

सदावर्ते ने चुनाव आयोग से मनसे पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए राज ठाकरे की कड़ी आलोचना की। सदावर्ते ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदी बोलेंगे, हिंदी पढेंगे, कोई रोक सकता है तो रोक ले। इसी के साथ उन्होंने ये सवाल भी पूछा कि हिंदी भाषा सीखने में बुराई क्या है? 

मुंबई: प्राथमिक स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाए जाने का राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कड़ा विरोध कर रही है। हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाते हुए मनसे राज्य की महायुति सरकार को कड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे चुकी है। ऐसे में वरिष्ठ वकील गुणरत्न सदावर्ते ने राज ठाकरे और मनसे पर जोरदार हमला बोलते हुए चुनाव आयोग से मनसे पर सीधे प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

सदावर्ते ने चुनाव आयोग से मनसे पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए राज ठाकरे की कड़ी आलोचना की। सदावर्ते ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदी बोलेंगे, हिंदी पढेंगे, कोई रोक सकता है तो रोक ले। इसी के साथ उन्होंने ये सवाल भी पूछा कि हिंदी भाषा सीखने में बुराई क्या है? 

गौरतलब हो कि सदावर्ते इससे पहले भी राज और मनसे पर शब्दों के बाण चला चुके हैं। इससे पहले हिंदी विरोध और हिंदी पुस्तकों को जलाने मनसे की धमकी के बाद सदावर्ते ने राज को सड़क छाप नेता कहते हुए चेताया था कि यदि मनसे कार्यकर्ताओं ने किताबों को जलाने का प्रयास किया तो हम राज ठाकरे को महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे।

Read More मुंबई:  सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म ' छावा ' को कर-मुक्त करने का आग्रह किया

उनकी चेतावनी मनसे कार्यकर्ताओं को काफी नागवार लगी थी। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने सदावर्ते को फोन पर धमकी दी थी। राज के खिलाफ बोलने से बाज आने की चेतावनी देते हुए मनसे कार्यकर्ताओं ने सदावर्ते के घर और कार पर हमला करने की धमकी दी थी।

Read More मुंबई : महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें बंद नहीं की जाएंगी - एकनाथ शिंदे 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज